scriptसीएम योगी बोले पुलिस का धर्म जनता की सेवा करना होता है | dgp and yogi gives new police head quarter to UP | Patrika News

सीएम योगी बोले पुलिस का धर्म जनता की सेवा करना होता है

locationलखनऊPublished: Sep 02, 2019 11:18:46 pm

Submitted by:

Anil Ankur

पुलिस को जनता की समस्याओं का समाधान करने के लिए न्यायोचित कार्य करने चाहिये

dgp and yogi

dgp and yogi

लखनऊ. CM योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पुलिस की वर्दी का हमेशा एक ही धर्म होता है, वह है आम जनता की सुरक्षा। इसलिए पुलिस की वर्दी पहनने वाले सभी कर्मियों को अपनी वर्दी का पूरा सम्मान करना चाहिए। हमने पुलिस बल के आधुनिकीकरण व सशक्तीकरण के लिए बजट में वृद्धि की है।
सोमवार को नए पुलिस मुख्यालय के उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंत्रोच्चार और शंखनाद के बीच नारियल फोड़ा। इससे पहले सीएम योगी ने परिसर में पीपल कापौधा रोपित किया। YOGI ने कहा कि विगत ढाई वर्ष के दौरान पुलिस बल के साथ जुडऩे और उनकी कार्य पद्धति को बहुत नजदीक से देखने का अवसर मिला है। आज के समय में सुरक्षा का वातावरण जो बना है, उसका ही परिणाम है कि प्रदेश में एक लाख करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव को जमीन पर उतारने में कामयाब हुए हैं।
सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश में कानून का राज स्थापित करने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा पुलिस बल का सुदृढ़ीकरण और आधुनिकीकरण किया जा रहा है। पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ाने के लिए पुलिस विभाग में अधिक से अधिक पदोन्नतियां की जा रही हैं। साथ ही, पुलिस बल को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
आदित्यनाथ मुख्यमंत्री के आगमन पर ओ0पी0 सिंह, पुलिस महानिदेशक द्वारा उनका स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री नवनिर्मित पुलिस मुख्यालय प्रांगण में वृक्षारा ेपण किया गया। पुलिस मुख्यालय भवन को कुल 09 मंजिल के साथ 04 टावरों में विभाजित किया गया है, जिसमें मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, पुलिस मुख्यालय प्रयागराज, ई0आ0ेडब्लू0, एन्टीकरप्शन, फायर सर्वि स, तकनीकी सेवायें, विशेष जांच, यातायात निदेशालय, प्रशिक्षण निदेशालय, लाॅजिस्टिक, एस0आई0टी0, राजकीय रेलवे पुलिस क े मुख्यालय स्थापित किये गये हैं, जो वर्तमान में कार्यरत हैं।
टावर-1 फ्लोर प्रथम में स्थित प्रशिक्षण निदेशालय में पुलिस
महानिदेशक, उ0प्र0 द्वारा प्रशिक्षण निदेशालय व 31 केन्द्रो पर स्थापित वर्चुअल
क्लास रूम तथा जनपदों क े प्रशिक्षण क े नय े-नये आयामों क े बारे म ें विस्तृत
जानकारी दी गयी एव ं प्रजेन्टेशन प्रस्तुत किया गया, जिसमें प्रशिक्षण क्षमता में वृद्वि
एव ं लर्निग मैनेजमेन्ट सिस्टम (स्डै) व डिजिटल कन्ट ेन्ट क े सम्बन्ध में विस्तृत
जानकारी प्रस्तुत की गयी। इसमें प्रद ेश क े 31 केन्द ्रों में स्थापित वर्चुअल क्लास रूम
क े माध्यम से तथा फेस बुक लाइव क े माध्यम से शेष सभी प्रशिक्षण केन्द्र ज ुड़े रह ें।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो