ALSO READ: नरेंद्र मोदी का भाषण गो रक्षा पर, एेसे हो सकती है गो सेवा महिला ने पहले अपना परिचय पश्चिम बंगाल के चौबीस परगना जिले में बागदा थानान्तर्गत गायरा निवासी नंदिनी पत्नी सुजाएं बताया था, लेकिन जांच में यह नाम व पता फर्जी निकला। दस साल पहले वह अवैध तरीके से सीमा पार कर भारत आई थी। सुखजंत का आरोप है कि भारत आने के लिए उसने सीमा पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को पन्द्रह सौ रुपए दिए थे। इसके बाद से वह लगातार सीमा पार करती रही है।मुम्बई, अहमदाबाद, राजकोट, जयपुर के बाद सात साल पहले जोधपुर में आकर देह व्यापार करने वाली सुखजंत का सोनू से सम्पर्क हुआ था।
ALSO READ: इसलिए हजारों घरों में अंधेरा हो गया फिर सोनू भी देह व्यापार शामिल हो गया। गत मई-जून में सुखजंत के साथ सोनू भी सीमा पार करके बांग्लादेश गया था। पन्द्रह दिन तक बांग्लादेश में रहने के बाद वह दोनों दो लड़कियां (एक बालिग व दूसरी नाबालिग) लेकर जोधपुर आए थे। इनसे भी देह व्यापार करवाने लगे, लेकिन गत सोमवार मध्यरात्रि उदयमंदिर थाना पुलिस ने दोनों लड़कियों को बंद कमरे से मुक्त कराया था।
ALSO READ: क्या आपकी बच्ची दुपट्टा गले में डाल कर झूला झूलती है? अब तक चार लड़कियों को लाना स्वीकारा अपहरण की आरोपी सुखजंत ने पुलिस पूछताछ में चार लड़कियों को देह व्यापार के लिए बांग्लादेश से जोधपुर लाना स्वीकार किया है। उदयमंदिर थाना पुलिस ने जिन दो लड़कियों को बंद कमरे से मुक्त कराया था उन्हें बांग्लादेश से सीमा पार करवाकर जोधपुर लाने में सोनू भी साथ था। दो लड़कियों को महिला खुद बांग्लादेश छोड़कर आई थी।