लखनऊ

Dhanteras 2017 : ये है खरीदारी के शुभ मुहूर्त, ऐसे करें पूजा तो होगी धनवर्षा

Dhanteras 2017 : धनतेरस के दिन आदि वैद्य भगवान धनवंतरी की पूजा अर्चना के साथ खरीदारी की जाती है।

लखनऊOct 12, 2017 / 12:33 pm

आकांक्षा सिंह

लखनऊ. धनत्रयोदशी यानी धनतेरस मंगलवार 17 अक्टूबर को धूमधाम से मनाया जाएगा। धनतेरस के दिन आदि वैद्य भगवान धनवंतरी की पूजा अर्चना के साथ खरीदारी की जाती है। इस दिन खरीदारी का विशेष महत्व है। इस दिन सोना चांदी, सामान, प्रॉपर्टी के जमकर खरीदारी की जाती है। लखनऊ के मंशीगंज स्थित आचार्य अशोक कुमार पांडेय का कहना है कि 17 अक्टूबर को धनतेरस पर शॉपिंग के तमाम मुहूर्त के अलावा भगवान धनतेरस की पूजा अर्चना के श्रेष्ठ मुहूर्त सुबह से ही मिलने शुरू जाएंगे।

घरों और प्रतिष्ठानों में शाम सात बजकर तीन मिनट से वृष लग्न में भगवान धनतेरश की पूजा का पूजा का उत्तम मुहुर्त है, जो रात को नौ बजे तक रहेगा। 16 अक्टूबर सोमवार देर रात 12:17 बजे से त्रयोदशी लग जाएगी, जो सतरह अक्टूबर की रात ग्यारह पचपन बजे तक रहेगा। धन त्रयोयशी लग जाएगी। धन त्रयोदशी पर गोधुलि बेला भी पूजन के लिये सर्वश्रेष्ठ मुहुर्त है।

ये हैं शुभ मुहूर्त

प्रापर्टी, जमीन-जायदाद, मकान और दुकान, आभूषण, सोना, चांदी व अन्य कीमती धातु के लिये सबसे उत्तम मुहुर्त है –

सुबह – 8:18 बजे से 10:35 बजे तक
दोपहर – 2:25 बजे से 3:56 बजे तक
शाम 7:03 बजे से रात 9 बजे तक

– कॉस्मेटिक्स, सजावटी वस्तुओं और महंगे परिधानों की खरीदारी के लिए शाम 7 बजे से रात 11:33 बजे तक समय उपयुक्त है।

– दो व चार वाहन, टीवी, फ्रिज, AC, लैपटॉप, मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान के लिए सबसे उत्तम है –


सुबह – 06:08 बजे से 08:18 बजे तक
दोपहर – 12:40 बजे से 2:25 बजे तक
शाम- 5:25 बजे से रात 7:03 बजे तक

– शेयर आदि की खरीद फरोख्त करने के लिए निवेशकों के पास भोर 3:45 बजे से शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजे तक शुभ समय है।

कैसे करें धनतेरस की पूजा


– सबसे पहले मिट्टी का हाथी और धन्वंतरि भगवानजी की फोटो स्थापित करें।
– चांदी या तांबे की आचमनी से जल का आचमन करें।
– भगवान गणेश का ध्यान और पूजन करें।
– हाथ में अक्षत-पुष्प लेकर भगवान धन्वंतरि का ध्यान करें।
 

 

Home / Lucknow / Dhanteras 2017 : ये है खरीदारी के शुभ मुहूर्त, ऐसे करें पूजा तो होगी धनवर्षा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.