scriptDhanteras 2017 : धनतेरस पर सोना चांदी की करें Shopping, घर में होगा शुभ | Dhanteras 2017 gold silver shopping for attract maa laxmi on diwali | Patrika News

Dhanteras 2017 : धनतेरस पर सोना चांदी की करें Shopping, घर में होगा शुभ

locationलखनऊPublished: Oct 14, 2017 12:42:33 pm

Dhanteras 2017 में 17 अक्टूबर को पड़ रहा है। धनतेरस पर सोना चांदी की खरीदारी करना शुभ माना जाता है

lucknow

लखनऊ. Dhanteras Festival का महत्व हिन्दू धर्म में बहुत अधिक है। इस दिन हिन्दू धर्म के लोग नए सामानों की खरीदारी करते हैं। यह पर्व दिवाली से दो दिन पहले मनाया जाता हैं। इस दिन सोना चांदी की खरीदारी करना शुभ माना जाता है। इस बार धनतेरस 17 अक्टूबर को पड़ रहा है। धनतेरस है और माना जाता है कि इस दिन सोना और चांदी खरीदना शुभ होता है। लेकिन आज इंद्रा नगर के रहने वाले आचार्य अशोक कुमार पांडेय आपको बताएंगे कि Dhanteras 2017 के दिन सोने और चांदी की चीजों के आलावा भी ऐसी कई चीज़ें हैं जिन्हें खरीदना इस दिन अच्छा माना जाता है। इन चीज़ों को धनतेरस वाले दिन खरीदने से आपके घर में खुशियां आएंगी।

बर्तन खरीदना खरीदना शुभ होता है (Utensil Purchase on Dhateras 2017)

धनतेरस पर स्टिल और पीतल के बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है। अगर आपका बजट सोने और चांदी खरीदने का नहीं है तो आप बर्तन खरीद सकते हैं।

लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति खरीदना शुभ होता है (Laxmi Ganesh Statue on Dhateras 2017)

धनतेरस के दिन लक्ष्मी और गणेश की मूर्ति खरीदना शुभ होता है। ऐसी मान्यता है कि आज के दिन मूर्ति खरीदने से घर में सुख और समृद्धि आती है।

झाड़ू खरीदना शुभ होता है (Broom Purchase on Dhanteras 2017)

धनतेरस के मौके पर झाड़ू खरीदना भी अच्छा माना जाता है। इससे नकारात्मक ऊर्जा घर से बाहर जाती है और साफ सुथरे घर में लक्ष्मी का आगमन होता है।

नमक खरीदना शुभ होता है (Salt on Dhanteras 2017)

ऐसी मान्यता है कि धनतेरस वाले दिन नमक लाने से घर में धन का आगमन होता है और सुख शांति घर में आती है। धनतेरस पर नमक खरीदना शुभ माना जाता है।

सोना-चांदी खरीदना शुभ होता है (Gold and Silver Purchase on Dhateras 2017)

धनतेरस के दिन धातु जैसे सोना,चांदी या पीतल का कोई सामान जरूर खरीदें। इससे आपके घर में लक्ष्मी की कृपा बढ़ेगी और ये शुभ भी माना जाता है।

रुद्राक्ष खरीदना शुभ होता है (Rudraksh on Dhateras 2017)

धनतेरस वाले दिन रुद्राक्ष खरीदना शुभ माना जाता है। धनतेरस वाले दिन रुद्राक्ष खरीदने से आपके जीवन के कष्ट दूर होते हैं। और घर में खुशहाली आती है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो