scriptDhanteras 2017 : हर Zodiac Sign के लिए शॉपिंग का अलग महत्व, धनतेरस से पहले जान लें क्या है आपके लिए शुभ! | dhanteras 2017 shopping according to zodiac puja shubh muhurt in hindi | Patrika News

Dhanteras 2017 : हर Zodiac Sign के लिए शॉपिंग का अलग महत्व, धनतेरस से पहले जान लें क्या है आपके लिए शुभ!

locationलखनऊPublished: Oct 14, 2017 01:25:22 pm

Dhanteras 2017 : जानिये राशि के अनुसार Shubh Muhurat और क्या क्या खरीदें।

dhanteras

happy dhanteras 2017, dhanteras 2017 date and time, plantation the money tree, money saving, big bazaar dhanteras offer, happy dhanteras in advance, धनतेरस पूजा, dhanteras puja vidhi in hindi, dhanteras puja vidhi in marathi, happy dhanteras 2017 videos, dhanteras 2017 date and time in hindi, diwali images, dhanteras 2017 mumbai

लखनऊ. हिन्दू धर्म में मनाया जाने वाला पाक त्यौहार Dhanteras 2017 इस बार 17 अक्टूबर को पड़ रहा है। धनतेरस या धन त्रयोदशी के मौके पर कुबेर, यम की पूजा के साथ खरीद-बिक्री शुभ फलदायी होती है। खासकर सोना, चांदी की खरीदारी काफी शुभ मानी जाती है। मान्यता है कि धनतेरस पर की गई किसी भी वस्तु की खरीदारी में तेरह गुना वृद्धि होती है। आज आपको लखनऊ के इंद्रा नगर के आचार्य अशोक कुमार पांडेय बताएंगे कि राशि के अनुसार कैसे खरीदारी करनी है।

राशि के अनुसार शुभ मुर्हूत (Dhanteras 2017 Shubh Muhurat according Zodiac Rashi)

मेष, कर्क, तुला और मकर राशि के लोग के लिए शुभ मुहूर्त – दोपहर 01:50 से 03:20 बजे तक

वृष, सिंह, वृश्चिक और कुंभ राशि वालों के लिए शुभ मुहूर्त – शाम 03:20 से 04:50 बजे तक

मिथुन, कन्या, धनु और मीन राशि वालों के लिए शुभ मुहूर्त- शाम 04:50 से 06:20 बजे तक

मेष, कर्क, तुला और मकर राशि वालों के लिए शुभ मुहूर्त- शाम 06:20 से 07:50 बजे तक

वृष लग्र (स्थिर लग्र)- सभी राशि वाले के लिए शुभ मुहूर्त – शाम 07:07 से 07:05 बजे तक

 

राशि के अनुसार इन चीजों की करें खरीददारी (Shopping According Zodiac Sign)


मेष राशि

अगर आप सोने की खरीदारी करने जा रहे हैं तो उससे पहले तांबे की वस्तु से खरीददारी शुरूआत करें इसके अलावा आपके लिए भूमि, भवन में निवेश भी लाभ दायक होगा।

वृष राशि

स्वर्ण में या किसी बड़े निवेश से पूर्व (रजत) चांदी की कोई वस्तु (पात्र, मूर्ति) व थोड़े से चावल की खरीददारी करना शुभ होगा।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातक सर्वप्रथम घर की सजावट हेतु कोई भी सामान अवश्य खरीदें, फिर अपनी रूचि अनुसार निवेश करें तो लाभ मिलेगा।

कुंभ राशि

आप लोहे की कोई वस्तु के साथ यदि नीलम खरीदें फिर विद्युत उपकरण, भवन, भूमि, वाहन, स्वर्ण आदि में निवेश करें तो लाभ मिलेगा।

मिथुन राशि

स्वर्ण या किसी विशेष निवेश से पूर्व कांसे की गणेश जी की मूर्ति व हंस का जोड़ा खरीदना चाहिए।

कर्क राशि

धन तेरस के इस विशेष पर्व पर धन प्राप्ति के लिए आप स्फटिक या चांदी का श्री यंत्र खरीदें फिर कोई और खरीदारी करें तो आपके लिए अत्यंत शुभ और विशेष फल देने वाला रहेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातको कों तांबे का कोई पात्र खरीदकर स्वर्ण में निवेश अवश्य करें, इससे मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होगी।

कन्या राशि

कांसे व हाथीदांत से बनी हुई वस्तु खरीद कर आप अपने गाढ़े धन का निवेश करेंगे तो निश्चित लाभ प्राप्त होगा।

ट्रेंडिंग वीडियो