scriptलखनऊ में होगा अनोखा क्रिकेट- व्हीलचेयर क्रिकेट मैच इंडिया | different type cricket match to be held on Sept 28 in Lucknow Ikona | Patrika News

लखनऊ में होगा अनोखा क्रिकेट- व्हीलचेयर क्रिकेट मैच इंडिया

locationलखनऊPublished: Sep 24, 2019 04:51:10 pm

Submitted by:

Anil Ankur

इंडिया-ए टीम बनाम इंडिया बी टीम

cricket

cricket match in gwalior


लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी के अत्याधुनिक स्टेडियम इकाना में 28 तारीख को अनोखा क्रिकेट मैच होगा। इसमें इंडिया की ए और बी टीमे खलेंगी। भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आगामी 28 सितम्बर 2019 को व्हीलचेयर क्रिकेट मैच आयोजित होगा। मैच का उद्घाटन प्रात: 8 बजे उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा करेंगे। उसी दिन मैच के पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह के मुख्य अतिथि उपेंद्र तिवारी, खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) करेंगे।
खेल के आयोजक स्क्वाड्रन लीडर व मुख्य कार्यकारी अधिकारी व्हीलचेयर क्रिकेट इंडिया
अभय प्रताप सिंह ने बताया कि 2015-16 में शुरू की गई यह प्रतियोगिता अब देश के 18 राज्यों में आयोजित हो रही है। राष्ट्रीय संस्था व्हीलचेयर क्रिकेट इंडिया एसोसिएशन के बैनर तले भारतीय व्हीलचेयर क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान, बांग्लादेश और नेपाल को हराया है।
ज्ञात हो, भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाडियों में केरल, कर्णाटक, तेलंगाना, गुजरात, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखण्ड, दिल्ली, हरयाणा और पंजाब की टीमों के श्रेष्ठ खिलाडी शामिल हैं। आगामी 28 सितम्बर को आयोजित होने वाले टी-20 मैच में टीम इंडिया के बेहतरीन खिलाडियों में से बनी इंडिया ‘एÓ व इंडिया ‘बीÓ के मध्य मैच खेला जायेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो