बता दें कि कन्नौज लोकसभा क्षेत्र सपा प्रत्याशी डिंपल यादव का गढ़ माना जाता है वह वहां से सांसद है। इस बार भी उन्हें कन्नौज लोकसभा क्षेत्र से सपा से टिकट दिया गया है। इस बार चुनावी जीत के लिए कन्नौज लोकसभा क्षेत्र में ऐड़ी-चोटी का जोर लगाने में लगी हुई हैं। कन्नौज लोकसभा क्षेत्र में डिंपल यादव के रोड शो में समर्थकों का खासा उत्साह देखने को मिला।
सपा सरकार की गिनाई उपलब्धियां
रोड शो के दौरान जगह-जगह लोगों ने उन पर फूलों की बारिश की और डिंपल ने सपा सरकार की उपलब्धियां को गिनया कि सपा सरकार ने उनके लिए क्या क्या काम किया हैं। इसके साथ ही सपा सरकार द्वारा किए गए कार्यों को भी गिनाया और कन्नौज लोकसभा क्षेत्र की जनता से गठबंधन के प्रत्याशी को भारी मतों से जिताने की अपील की।
29 अप्रैल को होगा मतदान
बता दें कि कन्नौज लोकसभा क्षेत्र में डिंपल के सामने भाजपा से सुब्रत पाठक, चुनावी मैदान में है और यहां पर चौथे चरण में मतदान किया जाएगा। इसके साथ ही चौथे चरण में कन्नौज सहित शाहजहाँपुर, खीरी, हरदोई, मिसरिख, उन्नाव, फर्रुखाबाद, इटावा, कानपुर, अकबरपुर,जालौन, झांसी, हमीरपुर लोकसभा सीटों पर 29 अप्रैल को मतदान किया जाएगा।