scriptबड़ी खुशखबरी… प्रदेश के 10 लाख सरकारी कर्मचारियों को जल्द मिलेगा दिवाली का बोनस! | diwali bonus to government employees on diwali 2017 | Patrika News

बड़ी खुशखबरी… प्रदेश के 10 लाख सरकारी कर्मचारियों को जल्द मिलेगा दिवाली का बोनस!

locationलखनऊPublished: Oct 07, 2017 04:50:07 pm

Submitted by:

shatrughan gupta

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजा जाएगा। यहां से हरी झंडी मिलने के बाद प्रदेश के करीब 10 लाख कर्मचारियों को बोनस बांट दिया जाएगा।

CM YOGI

CM YOGI

लखनऊ. प्रदेश के करीब 10 लाख सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। दरअसल, प्रदेश के अराजपत्रित कर्मचारियों को दीपावली के पहले बोनस देने का प्रस्ताव वित्त विभाग ने तैयार कर लिया है। अब इसे मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजा जाएगा। यहां से हरी झंडी मिलने के बाद प्रदेश के करीब 10 लाख कर्मचारियों को बोनस बांट दिया जाएगा। वित्त विभाग के सूत्र बताते हैं कि कर्मचारियों को एक महीने के लिए अधिकतम 7,000 रुपए बोनस देने का प्रस्ताव सीएम को भेजा गया है। बोनस महीने के 30 दिनों के लिए मिलता है। ऐसे में कर्मचारियों के हिस्से में करीब 6,908 रुपए ही आने की संभावना है।
यह भी पढ़ें… अखिलेश यादव की लगी मुहर, इस दिन शिवपाल बनेंगे पार्टी के महासचिव!

वित्त मंत्री सीएम को भेजेंगे प्रस्ताव

उत्तर प्रदेश के करीब 10 लाख कर्मचारियों को दीपावली के पहले बोनस का इंतजार है। वित्त विभाग ने इसके लिए प्रस्ताव भी तैयार कर लिया है। अब इस प्रस्ताव को प्रमुख सचिव वित्त के स्तर से प्रदेश के वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल को सौंपा जाएगा। इसके बाद अग्रवाल इस प्रस्ताव को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मंजूरी के लिए भेजेंगे। सूत्र बताते हैं कि कर्मचारियों के बोनस की 25 फीसदी रकम नकद, जबकि 75 फीसदी जीपीएफ में भेजने का प्रस्ताव वित्त विभाग ने तैयार किया है। ऐसे में कर्मचारियों को नकद बोनस करीब 1727 रुपए ही मिलने की संभावना है।
यह भी पढ़ें… जान लीजिए, अगले कुछ घंटों में कितने कम होंगे पेट्रोल-डीजल के रेट!

970 करोड़ का सरकार पर आएगा बोझ

सूत्र बताते हैं कि बाकी के 5181 रुपए जीपीएफ में जमा हो जाएंगे। कर्मचारियों के बोनस भुगतान से राज्य सरकार पर करीब 970 करोड़ रुपए का अतिरिक्त व्यय भार आने का अनुमान है। विभाग ने दिवाली से पहले सभी पूर्णकालिक अराजपत्रित राज्य कर्मचारियों, राजकीय विभागों के कार्यप्रभारित कर्मचारियों, राज्य निधि से सहायता प्राप्त शिक्षण व प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं के कर्मियों व स्थानीय निकायों तथा जिला पंचायतों के कर्मियों को नियमानुसार बोनस देने का प्रस्ताव किया है। यह बोनस वर्ष 2016-17 के लिए मिलेगा। बोनस उन्हीं कर्मियों को मिल सकेगा, जिन्होंने बीते 31 मार्च को एक साल की सफलतापूर्वक सेवा पूरी कर ली है। अब राज्य कर्मचारियों को उम्मीद है कि जल्द ही इस प्रस्ताव पर सीएम योगी आदित्यनाथ की मुहर लग जाएगी और उन्हें दिवाली से पहले बोनस मिल जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो