शराब पीने से मना किया तो मार दी गोली, किशोर घायल, गुटबाजी की दास्तां
लखनऊPublished: May 29, 2022 02:37:42 pm
मडियांव कोतवाली क्षेत्र में कई उपद्रव गुट हैं यह वर्चस्व कायम रखने के लिए अक्सर वारदात करते हैं। जयसूर्या और रोहित भी इन्हीं में से एक हैं। आरोपी के खिलाफ डकैती का मुकदमा भी दर्ज है। लोगों ने पुलिस को बताया कि आरोपी रोहित दोस्तों के साथ अक्सर देर रात तक मोहल्ले में हंगामा करता है। नशे में गाली देते हुए स्थानीय लोगों को परेशान करता है।
लखनऊ. मड़ियांव के नया पुरवा में देर रात घर के आगे शराब पी रहे युवक ने टोके जानें पर मकान में घुसकर एक परिवार को जमकर पीटा और अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस दौरान 15 साल के किशोर सुमित के पैर में गोली लगने से वह बुरी तरह जख्मी हो गया। खून से लथपथ किशोर को देखकर परिवारों ने चीख-पुकार मचाई। मौके पर भीड़ जुटती देखकर आरोपी भाग निकलें। घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई जिसके बाद मडियांव पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है तीन अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।