scriptपूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति के घर से मिले इतने लाख के पुराने नोट, देखकर ईडी के भी उड़ गए होश | ED raid on Gayatri Prajapati house office and relatives | Patrika News

पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति के घर से मिले इतने लाख के पुराने नोट, देखकर ईडी के भी उड़ गए होश

locationलखनऊPublished: Dec 31, 2020 03:19:55 pm

Submitted by:

Abhishek Gupta

– 100 बेनामी संपत्तियों के दस्तावेज- खनन घोटाले के संबंध में इडी की छापेमारी

पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति के घर से मिले इतने लाख के पुराने नोट, देखकर ईडी के भी उड़ गए होश

पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति के घर से मिले इतने लाख के पुराने नोट, देखकर ईडी के भी उड़ गए होश

लखनऊ. दुष्कर्म मामले में आरोपी और सपा सरकार में कद्दावर मंत्री रहे गायत्री प्रसाद प्रजापति के घर और ऑफिस समेत अन्य ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय की टीम द्वारा की गई छापेमारी में कई अहम दस्तावेज बरामद हुए हैं। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने गायत्री प्रजापति, उनके बेटे और करीबियों के घर व दफ्तर समेत 7 ठिकानों पर एक साथ छापे मारे थे। सूत्रों के मुताबिक लखनऊ में ईडी को 11 लाख की पुरानी करेन्सी, पांच लाख कीमत की सादे स्टाम्प समेत दर्जनों संपत्तियों के दस्तावेज मिले हैं। इसके अलावा ड्राइवर के नाम 200 करोड़ की संपत्ति के सबूत हाथ लगने की बात भी सामने आ रही है। वहीं 11 लाख के पुराने नोट देखखर ईडी के अफसरों के भी होश उड़ गए।
छापेमारी में मिला ये सामान

दरअसल 30 दिसंबर को ईडी की टीमों ने लखनऊ में गायत्री के बेटे के कार्यालय, कानपुर में उनके चार्टर्ड अकाउंटेंट, अमेठी में पूर्व मंत्री के ड्राइवर के घर पर छापेमारी की थी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक टीम को तमाम अहम दस्तावेज मिले हैं। इनमें काली कमाई के सबूत भी हैं। लखनऊ में ईडी को 11 लाख रुपए के पुराने नोट, पांच लाख कीमत की स्टाम्प, पुणे में करोड़ों की संपत्ति, ड्राइवर के नाम 200 करोड़ की सम्पत्ति के दस्तावेज हाथ लगे हैं।
मुखौटा कंपनियां बनाने की जानकारी

इसके अलावा ईडी को कई ऐसे दस्तावेज भी मिले हैं, जिससे गायत्री प्रजापति के बेटे द्वारा मुखौटा कंपनियां बनाने की पुष्टि होती है। इसके जरिए काली कमाई को सफेद किया गया। साथ ही लखनऊ में 110 एकड़ जमीन खरीदे जाने की भी जानकारी मिली है। अब ईडी पुणे की रजिस्ट्री विभाग से भी जानकारी जुटाएगी। आपको बता दें कि पिछले साल अगस्त में गायत्री प्रजापति के खिलाफ प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। फिलहाल गायत्री प्रजापति और उनका बड़ा बेटा जेल में बंद हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो