लखनऊ

Eid al adha 2021: कल मनाई जाएगी बकरीद, नमाज से लेकर कुर्बानी सबके लिये ये है गाइडलाइन

Eid al adha 2021: ईद उल अजहा यानि बकरीद पर मस्जिद में एक साथ 50 लोग अदा करेंगे नमाज, मौलाना फरंगी महली ने कहा-उन्हीं जानवरों की कुर्बानी करें जिनपर बंदिश नहीं।

लखनऊJul 20, 2021 / 09:50 pm

रफतउद्दीन फरीद

ईद उल अजहा 2021

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

लखनऊ.

Eid al adha 2021: कुर्बानी का पर्व ईद उल अजहा यान बकरीद का त्योहार बुधवार को मनाया जाएगा। प्रमुख मस्जिदों और ईदगाहों में सुबह छह बजे से लेकर 10.30 बजे तक विशेष नमाज अदा होगी। इस दौरान नियमानुसार हलाल जानवरों की कुर्बानी दी जाएगी। हालांकि इस बार बीते साल की तरह कोरोना संकट के चलते कड़ी पाबंदियों तो लागू नहीं हैं, पर संक्रमण के खतरे को देखते हुए सरकार की ओर से गाइडलाइंस जारी कर दी गई है। 50 से अधिक लोग किसी भी जगह पर जमा नहीं हो सकेंगे और खुले में कुर्बानी करने पर पर रोक है। इसके अलावा गोवंश, ऊंट या किसी तरह के प्रतिबंधित जानवर की कुर्बानी पर पूरी तरह से रोक होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसका कड़ाई से पालन करने को कहा है।


बकरीद केा लेकर गाइड लाइंस आ जाने के बाद यह स्पष्ट है कि कोरोना संकट के पहले की तरह सामूहिक नमाज अदा नहीं की जाएगी। 50 से ज्यादा लोग एक जगह नहीं जुट पाएंगे। प्रतिबंधित पशुओं और सार्वजनिक जगहों को छोड़कर कुर्बानी पर कोई रोक नहीं है। गाइडलाइंस में स्पष्ट किया गया है कि कुर्बानी केवल चिन्हित स्थानों या निजी परिसरों में ही कराई जाएगी। हालांकि इस दौरान विशेष स्वच्छता और साफ सफाई रखने के निर्देश भी हैं।


ईद मुबारक कहें पर दूर से

उधर इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया के चेयरमैन व ऐशगाह ईदगाह के ईमाम मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने भी अपील की है कि बकरीद पर मस्जिदों में 50 से अधिक लोग नमाज के लिये इकट्ठा न हों। हाथ मिलाने और गले मिलने जैसी चीजों से परहेज करें और कोविड प्रोटोकाॅल का पालन करते हुए सुरक्षा उपायों और सरकार की जारी गाइड लाइंस का पालन करें।

 

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.