script

भाजपा में बरसात के कारण दो दिन के लिए टाले गए चुनाव

locationलखनऊPublished: Sep 22, 2019 07:59:52 pm

Submitted by:

Anil Ankur

बूथ दर बूथ चुनाव के द्वारा बूथ समितियों का गठन

bjp_2.jpg
लखनऊ. भारतीय जनता पार्टी के बूथ अध्यक्ष और बूथ समितियांे के चुनाव की प्रक्रिया अन्तिम चरण में है। प्रदेश में बूथ समितियों का गठन 18 सितम्बर से शुरू हुआ जो बूथ दर बूथ चुनाव के द्वारा बूथ समितियों का गठन करके पार्टी अभेद बूथ संरचना तैयार कर रही है। प्रदेश स्तर पर बनाये गए वाॅर रूम से चुनाव की एक-एक गतिविधि की माॅनीटरिंग का काम चल रहा है।
संगठनात्मक चुनाव को सम्पन्न कराने के लिए प्रदेश में 31 हजार 655 चुनाव अधिकारी व सहचुनाव अधिकारी काम में जुटे हुए है। बूथ अध्यक्ष व समितियों के चुनाव के बाद पार्टी 1918 संगठनात्मक मण्डलों में संगठन चुनाव की प्रक्रिया प्रारम्भ करेगी। बरसात के कारण बूथ चुनाव की प्रक्रिया दो दिन के लिए बढाई गई।
प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल के निर्देशन में पार्टी बूथ अध्यक्ष व बूथ समितियों का चुनाव के द्वारा गठन कर रही है। पूरे प्रदेश में लोगों में अपार उत्साह है और राष्ट्रवादी विचारधारा वाले कर्मठ लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं। प्रदेश के 1 लाख 63 हजार 331 बूथों में से 1 लाख 57 हजार 470 बूथों पर गठन का काम चल रहा है। 5 हजार 861 बूथों पर विधानसभा उपचुनाव के बाद बूथ के गठन का काम पार्टी करेगी। बूथ अध्यक्षों के चुनाव के लिए 27 हजार 531 सेक्टर चुनाव अधिकारी बनाये गए है।
टण्डन बताया कि अब तक 1 लाख 21 हजार 388 बूथों पर चुनाव सम्पन्न हो चुके हैं। बूथ चुनाव की प्रक्रिया 18 से 22 सितम्बर तक सम्पन्न होनी थी परन्तु बरसात के कारण बूथ चुनाव दो दिन के लिए बढा दिये गए हैं। अब बूथ अध्यक्ष व बूथ समिति के चुनाव 24 सितम्बर तक सम्पन्न होंगे। टण्डन ने बताया कि पार्टी के राज्यमुख्यालय पर संगठन चुनाव के लिए वाॅर रूम बनाया गया है, जिसमें क्षेत्रवार माॅनीटरिंग की व्यवस्था की गई है। क्षेत्रवार एललीडी स्क्रीन लगाई गयी हैं, जिनमें बूथ समितियों का चुनाव सम्पन्न होते ही आॅनलाइन चुनाव परिणाम अपडेट हो रहे है।
24 सितम्बर तक भाजपा 1 लाख 57 हजार 470 बूथों में बूथ अध्यक्षों का चुनाव सम्पन्न करा लेगी। प्रदेश के साथ ही क्षेत्र व जिले में भी बूथ चुनाव की माॅनीटरिंग की व्यवस्था की गई है। अक्टूबर में बूथ मण्डल अध्यक्षों के चुनाव सम्पन्न होंगे तथा नवम्बर में प्रदेश में 94 संगठनात्मक जिलों के जिलाध्यक्ष चुने जाएंगे।

ट्रेंडिंग वीडियो