scriptEmployees working in Hussainabad Trust got a big gift for Navratri | हुसैनाबाद ट्रस्ट में कार्यरत कर्मचारियों को नवरात्रि को मिला बड़ा उपहार | Patrika News

हुसैनाबाद ट्रस्ट में कार्यरत कर्मचारियों को नवरात्रि को मिला बड़ा उपहार

locationलखनऊPublished: Oct 16, 2021 02:42:35 pm

Submitted by:

Ritesh Singh

जल्द ही ट्रस्ट के कार्मिकों को इंश्योरेंस व्यवस्था का मिलेगा लाभ - जिलाधिकारी

हुसैनाबाद ट्रस्ट में कार्यरत कर्मचारियों को नवरात्रि को मिला बड़ा उपहार
हुसैनाबाद ट्रस्ट में कार्यरत कर्मचारियों को नवरात्रि को मिला बड़ा उपहार
लखनऊ। जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि हुसैनाबाद ट्रस्ट एक बहुत ही ऐतिहासिक ट्रस्ट है। जिसके माध्यम से लखनऊ की बहुत सारी ऐतिहासिक इमारते जहाँ पर बहुत श्रद्धालु व पर्यटक आते है। उन्होंने बताया कि अतिमहत्वपूर्ण धरोहर के लिए कार्य करने वाले कार्मिको,कार्यालय हुसैनाबाद एवं सम्बद्ध ट्रस्ट, लखनऊ में कार्यरत विभिन्न पदों पर कार्यरत कुल 215 कार्मिकों की वेतन वृद्धि को जिलाधिकारी ,अध्यक्ष, हुसैनाबाद एवं सम्बद्ध ट्रस्ट अभिषेक प्रकाश ने न्यूनतम वेतन व्यवस्था के आधार पर वेतन वृद्धि जारी की। जिलाधिकारी ने बताया कि इन कार्मिकों की वेतन वृद्धि के संदर्भ में सहायक श्रमायुक्त, अपर श्रमायुक्त एवं मुख्य कोषाधिकारी के अभिमत के आधार पर वेतन वृद्धि स्वीकार की गई है। जिलाधिकारी द्वारा हुसैनाबाद ट्रस्ट के कार्मिकों की वेतन वृद्धि का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.