script

विवाहिता को पहले प्रेम में फंसाया फिर मार डाला पर वो बच गई

locationलखनऊPublished: Dec 15, 2019 12:12:40 pm

Submitted by:

Mahendra Pratap

उत्तर प्रदेश मे इटावा जिले के थाना चैबिया क्षेत्र के ग्राम पंचायत अगुपुर गोपालपुर गांव मे महिला को उसके प्रेमी ने प्रेमजाल मे फंसा कर मौत के घाट उतारने की कोशिश की

Etawah

विवाहिता को पहले प्रेमजाल में फंसाया फिर मार डाला पर वो…

इटावा . उत्तर प्रदेश मे इटावा जिले के थाना चैबिया क्षेत्र के ग्राम पंचायत अगुपुर गोपालपुर गांव मे महिला को उसके प्रेमी ने प्रेमजाल मे फंसा कर मौत के घाट उतारने की कोशिश की लेकिन महिला ईश्वरी वरदान के चलते बच गई। पीड़िता को उपचार के लिए मुख्यालय के डा.भीमराव अंबेडकर राजकीय संयुक्त चिकित्सालय मे भर्ती करा दिया गया है जहां डाक्टर उसका उपचार करने मे लगी हुई है।
इटावा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि आज तड़के ग्रामीणों की सूचना पर चैबिया में एक महिला गंभीर हालात मे मिली है, जिसको उपचार के लिए अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। महिला से पूरे वाकये के बारे मे पता करके नियमता कानूनी कार्यवाही अमल मे लाई जा रही है।
बताया गया है कि चैबिया इलाके में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे की सर्विस रोड के पुल के नीचे बंबा में बीती रात्रि एक महिला को उसके प्रेमी के द्वारा जान से मारने की कोशिश की गई। उसे बंबा में फेंक दिया गया। प्रेमी महिला को मरा हुआ समझकर भाग गया। महिला रातभर गंभीर अवस्था में उसी बंबा में पड़ी रही। सुबह जब टहलने के लिए अपने साथियों के साथ निकले युवक सौरव यादव ने महिला को गंभीर अवस्था में देखा और उसकी चीख-पुकार सुनी। तब ग्रामीणों को एकत्रित किया गया। कई ग्रामीण मौके पर पहुंचे और महिला को गंभीर बेहोशी की अवस्था में बंबा से निकाल कर 100 नंबर पुलिस सहित थाना पुलिस को सूचना दी। महिला के गंभीर अवस्था पर मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
सूचना मिलते ही चैबिया थानाध्यक्ष जीवाराम यादव तुरंत मय फोर्स के मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी ने पहुंचकर महिला को अपने कब्जे में लेकर बसरेहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर उसका इलाज करवाया। वह काफी डरी हुई, भयभीत थी और सर्दी से बुरी तरीके से कांप रही थी।
महिला रोशनी देवी निवासी निखलीपुर थाना रघुनाथपुर जिला सिवान बिहार की शादी हीरालाल भगत के साथ 9 वर्ष पूर्व हुई थी। पति हीरालाल दिल्ली में ही सिक्योरिटी में नौकरी करता था और महिला रोशनी देवी दिल्ली मे संगम विहार स्पोर्ट कंपनी में काम करती थी। उसी कंपनी में राहुल दिवाकर निवासी ताखा थाना ऊसराहार जिला इटावा काम करता था। इसी दौरान दोनों की मित्रता हो गई करीब 10 माह पूर्व महिला राहुल दिवाकर के संपर्क में आई और दोनों की आपस में खूब पटने लगी, एक दूसरे के साथ रहने लगे। कुछ माह पूर्व दोनों का आपस में झगड़ा भी हो गया लेकिन फिर आपस में समझौता करने के बाद साथ रहने लगे लेकिन बीती रात्रि में यह घटना घट गई।
कल युवक महिला को दिल्ली से इटावा तक लेकर आया। इटावा से आटो द्वारा वह रात्रि में चैपला पर उत्तरी चैपुला से करीब 1 किलोमीटर दूर अगुपुर गोपालपुर गांव के पास में एक्सप्रेस वे की सर्विस रोड के पुल पर पहुंचा और जान से मारने की नियत से बंबा में फेंक दिया। जिससे वह बुरी तरीके से गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर व गर्दन में चोट आई है। प्राथमिक उपचार बसरेहर प्राथमिक केंद्र मे कराने के बाद महिला को उपचार के लिए मुख्यालय के डा.भीमराव अंबेडकर राजकीय संयुक्त चिकित्सालय मे भर्ती करा दिया गया है जहां पर महिला का डाक्टरों की टीम उपचार करने मे जुटी हुई है।

ट्रेंडिंग वीडियो