script

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने वीडियो कॉलिंग से 2022 के चुनावों के लिए कर रहे तैयारी

locationलखनऊPublished: Jun 21, 2020 06:16:15 pm

Submitted by:

Ritesh Singh

Akhilesh Yadav

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने वीडियो कॉलिंग से 2022 के चुनावों के लिए कर रहे तैयारी

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने वीडियो कॉलिंग से 2022 के चुनावों के लिए कर रहे तैयारी

लखनऊ ,Samajwadi government के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने वीडियो काॅलिंग के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न अंचलों में अपने पार्टी के नेताओं से लगातार सम्पर्क कर रहे हैं और उनसे संगठन तथा प्रदेश की राजनीति पर भी चर्चा कर रहे हैं। कार्यकर्ता अपने फोन पर उनकी आवाज सुनते ही भावुक हो उठते है। जोश में वे बारम्बार सन् 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए जुटने का संकल्प लेते हैं।

Akhilesh Yadav ने आज आजमगढ़ में दीपक से सम्पर्क किया। उन्होंने बताया कि Socialist government में पूर्वाचंल एक्सप्रेस-वे की योजना के माध्यम से पूर्वाचंल में विकास को बढ़ावा देने का बड़ा काम किया गया था। आज इस हाइवे का काम शिथिल पड़ गया है। Samajwadi government के समय के प्लान में भी तब्दीली कर दी गई है। दीपक ने जनपद में मेडिकल कालेज दिए जाने के लिए भी आभार जताया जहां आज गरीबों का इलाज हो रहा है।
फर्रूखाबाद के मन्नन खां का आम का बाग है। वे कहते हैं इस बार घाटा आ गया है। आम बागवान अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए आम की फसल की बिक्री पर निर्भर होते हैं। इस बार कई बार आंधी-वर्षा ओलावृष्टि से आम के बागों को बहुत नुकसान पहुंचा है। खां साहब ने विश्वास दिलाया कि वे Samajwadi Party की बराबर मदद करते रहेंगे और 2022 में Samajwadi Party की सरकार बनवाएंगे।

संतकबीर नगर के पूर्व सांसद सुरेन्द्र यादव के परिवार से मनीष यादव ने बताया कि वे पार्टी संगठन की मजबूती में लगे है। जनता से निरन्तर सम्पर्क किया जा रहा है। समाजवादी सरकार के विकास कार्यों से जनता को अवगत करा रहे हैं। इसी जनपद के जयराम पाण्डेय से भी अखिलेश यादव ने बात की। इसके अलावा अजीम खां से भी सम्पर्क किया। उन्होंने अपने परिवार के सदस्यों से भी मिलाया।

Akhilesh Yadav ने वीडियों काॅलिंग से आगरा के राजपाल यादव से वार्ता की। उनका कहना था कि आगरा में विकास का कार्य सिर्फ समाजवादी सरकार ने किया था। भाजपा सरकार ने तो आगरा को तबाह कर दिया है। नागरिक सुविधाएं अस्त-व्यस्त हैं। मंहगाई से जनता त्रस्त है।

गाजीपुर के समाजवादी नेता अमला यादव के निधन के पश्चात आज उनके भाई से फोन पर Akhilesh Yadav की बात हुई। अखिलेश ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और ढांढस बंधाते हुए साहस से इस दुःख को सहन करने के लिए कहा।

कानपुर के अभिमन्यु गुप्ता से अखिलेश यादव ने जब सम्पर्क किया तो उन्होेंने बताया कि प्रवासी श्रमिकों की उन्होंने अपने साथियों के साथ लगातार मदद की। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष जी की व्यापारियों, ठेला-पटरी वालों की आवाज उठाने के लिए प्रशंसा की और आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सरकार छोटी इकाइयों की मदद नहीं कर रही है। छोटा धंधा करने वाले कारोबारी परेशान हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी का बहुप्रचारित पैकेज किसके लिए है? क्या उससे बड़े उद्योगपति ही लाभान्वित होंगे।

Akhilesh Yadav को व्यापारियों ने बताया कि भाजपा की वर्चुअल रैली में चीनी विद्युत उपकरणों का खुलकर इस्तेमाल हो रहा है। चीन ने हमारे सैनिकों की हत्या कर दी। पूरे देश में इसके प्रति रोष है। भाजपा द्वारा चीन से आयातित इलेक्ट्रिानिक्स गुड्स का इस्तेमाल भारत की अस्मिता के साथ खिलवाड़ है।

अभिमन्यु गुप्ता ने बताया कि दुकान खुलने के पहले से ही व्यापारी नकदी के संकट से जूझ रहे है। लाॅकडाउन से पहले खरीदे गए माल के भुगतान के वादे बिक्री न होने के कारण पूरे नहीं हो रहे हैं, जिसके चलते बैंक से चेक बाउंस हो रही है। भाजपा सरकार से जो उम्मीद थी, वह पूरी नहीं हुई। व्यापारियों को पैकेज से क्या मिलेगा?

Former Chief Minister Akhilesh Yadav ने कहा कि चीन ने गलवान घाटी में हमारे सैनिकों की हत्या की इससे सभी देशवासी आक्रोश में है। चीन को आर्थिक क्षति पहुंचाने के लिए उसके आयातित सामान के इस्तेमाल से बचना चाहिए। चीनी उत्पाद का बहिष्कार होना चाहिए। उन्होंने कहा देश की सीमाओं पर खून बहाने वाले वीरों को हमारा नमन है।

Akhilesh Yadav ने उन्नाव में पत्रकार शुभम मणि त्रिपाठी की गोली मार कर हत्या किए जाने की निंदा करते हुए कहा है कि उत्तर प्रदेश में माफियाराज है। भाजपा सरकार में पत्रकारों पर हमला आम बात है। पत्रकारिता की स्वतंत्रता भाजपा के कारण खतरे में है। भाजपा लोकतंत्र को भी आतंकित करना चाहती है। कानून व्यवस्था की स्थिति दयनीय है। भाजपा सरकार के कारण उत्तर प्रदेश ‘‘हत्या प्रदेश‘‘ बनने की राह पर है।

Akhilesh Yadav ने कहा कि कोरोना काल में भी भाजपा सरकार में लूट, हत्या, बलात्कार, गांव-गांव तक झगड़े, लाठी-गोली का चलन है। राज्य में अपराधों की बाढ़ आ गई है। प्रदेश अराजकता का शिकार है। भाजपा सांसद विधायक, नेता थानों पर हमला करते रहे हैं। उन्होंने कानून को हाथ में ले रखा है। सत्ता का दुरूपयोग करने में भाजपा को कोई लोकलाज नहीं है।

ट्रेंडिंग वीडियो