फरवरी में ही भाजपा संगठन में बदल जाएंगे चेहरे, दिल्ली में बना फार्मूला
लखनऊPublished: Feb 03, 2023 07:08:42 pm
संगठन में होने वाले बदलावों की कवायद शुरू हो गई है। यूपी में बदलाव का फार्मूला तय कराने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह गुरुवार को दिल्ली पहुंचे।
भूपेंद्र सिंह चौधरी ने वरिष्ठ नेताओं के साथ मंथन किया। भाजपा में इसी महीने पार्टी संगठन में तमाम चेहरे बदल जाएंगे। दूसरी ओर बूथ से लेकर जिला, क्षेत्र और प्रदेश स्तर तक होने वाले बदलावों के लिए पार्टी नेताओं ने फील्डिंग सजाने का सिलसिला तेज कर दिया है।