scriptफैनी तूफान को लेकर अलर्ट जारी, अगले कुछ दिनों में मौसम में तब्दिली के आसार | fainy cyclone alert by meterological department | Patrika News

फैनी तूफान को लेकर अलर्ट जारी, अगले कुछ दिनों में मौसम में तब्दिली के आसार

locationलखनऊPublished: May 02, 2019 03:38:21 pm

Submitted by:

Karishma Lalwani

– फैनी तूफान का असर उत्तर प्रदेश में भी
– बारिश और पुरवा हवा के आसार
– मौसम में बनी रहेगी तब्दिली

rain

फैनी तूफान को लेकर अलर्ट जारी, अगले कुछ दिनों में मौसम में तब्दिली के आसार

लखनऊ. बंगाल की खाड़ी में बने प्रचंड चक्रवाती तूफान फैनी का असर उत्तर प्रदेश के कई जिलों पर पड़ सकता है, जिसके लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। फैनी तूफान तेजी से ओडीसा के तटीय इलाकों की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक फैनी चक्रवात की वजह से उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश और पुरवा हवा चलने के आसार हैं। कन्नौज, बारांबकी, सहित कई जिलों में हल्कि से मध्यम वर्षा होने और पूर्वी हवाएं 30 से 40 किलोमीटर चलने की संभावनाएं जताई गई हैं। इससे अगले तीन से चार दिनों में मौसम में तब्दिली होगी, जिस वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। हालांकि, इसके बाद गर्मी बढ़ेगी।
तेज हवा और बारिश के आसार

तूफान का सीधा असर उड़ीसा और इसके तटीय इलाकों में पड़ेगा। लेकिन इस वजह से दिल्ली और उत्तर प्रदेश में तेज हवाएं व हल्कि बारिश की संभावना है, जिससे कि तापमान में पांच से छह डिग्री सेल्सियस की कमी आएगी। यह स्थिति करीब 5 मई तक बनी रहेगी। भारतीय मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि अगले 48 घंटों में चक्रवात फैनी का असर उत्तर पश्चिमी में दिख सकता है। इसके बाद यह तूफान गोपालपुर और चंबल के बीच ओडीसा तट को पार कर जाएगा। तूफान की अधिकतम गति 175-185 किमी प्रति घंटा से 205 किमी प्रति घंटा रहने की संभावना है।
ये भी पढ़ें: वोट वाले दिन हर सीमा लांघ दी जाती है: मायावती

नमी और तेज हवा से फसल को नुकसान

नमी व तेज हवा चलने से किसानों की फसलों को नुकसान हो सकता है। मौसम विभाग जेपी गुप्ता ने हालातों को देखते हुए किसानों और भंडार गृहों को सलाह दी है कि नमी व तेज हवा से फसल को होने वाले नुकसान से बचाने के लिए कटी फसल, खुले में रखे अनाज और खेतों में तैयार खड़ी फसल को काट कर सुरक्षित कर लें। 4 मई को प्रदेश में आंधी पानी के आसार हैं। राजधानी लखनऊ समेत आसापास के इलाके में इसका असर देखने को मिलेगा।
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में पारा 44 पार पहुंच गया है। ऐसे में तेज हवा और हल्कि बारिश गर्मी से कुछ हद तक राहत देगी। गुरुवार को लखनऊ का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आगरा, इटावा और फरोजाबाद का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मोरादाबाद, मुजफ्फरनगर और रामपुर का तापमान 41 डिग्री रहा। वहीं गुरुवार का सबसे गरम शहर कानपुर रहा जहां तापामना 45 डि्ग्री सेल्सियस रहा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो