लखनऊ

सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर किसानों को सम्मान पत्र देकर किया सम्मानित

भारत के प्रथम गृह मंत्री व उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की 143 जयंती पर किसानों को सम्मान पत्र से सम्मानित किया गया

लखनऊOct 31, 2018 / 06:12 pm

Karishma Lalwani

सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर किसानों को सम्मान पत्र देकर किया सम्मानित

लखनऊ. भारत के प्रथम गृह मंत्री व उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की 143 जयंती पर किसानों को सम्मान पत्र से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सरदार पटेल के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया।
किसानों और राष्ट्र की सेवा में समर्पित किया जीवन

इसके पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. मसूद अहमद के नेतृत्व में राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जीपीओ स्थित पटेल प्रतिमा पर माल्र्यापण कर श्रद्वा सुमन अर्पित किये। प्रदेश मुख्यालय में किसान सम्मान सप्ताह के समापन के अवसर पर एक गोष्ठी का अयोजन हुआ, जिसमें सरदार पटेल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विभिनन वक्ताओं ने प्रकाश डाला। प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. मसूद अहमद ने कहा कि सरदार पटेल ने अपना जीवन किसानों और राष्ट्र की सेवा में समर्पित करते हुये अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया था। राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों के निर्वहन में उन्हें लौहपुरूष व बारडोली किसान सत्याग्रह ने उन्हें सरदार की उपाधि से सम्मानित किया गयाा। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने जीवन में वास्तविक रूप से लौहपुरूष साबित हुए थे क्योंकि राष्ट्रहित में जो भी संकल्प वह कर लेते थे, वह उससे पीछे नहीं हटते थे।
विचार गोष्ठी को मुख्य रूप से राष्ट्रीय महासचिव शिवकरन सिंह, राष्ट्रीय सचिव ओंकार सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे, प्रदेष प्रवक्ता सुरेन्द्रनाथ त्रिवेदी ने सम्बोधित किया। गोष्ठी का संचालन जिलाध्यक्ष शत्रोहन लाल रावत ने किया।
सम्मान पत्र देकर किया सम्मानित

इस अवसर पर जिले के दर्जनों किसानों का माल्र्यापण करके सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष वसीम हैदर, युवा रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रविन्द्र सिंह पटेल, प्रदेष कोषाध्यक्ष प्रो यज्ञदत्त शुक्ल, प्रदेश मीडिया प्रभारी जावेद अहमद, किरण सिंह, भूपाल सिंह, युवा रालोद के प्रदेश अध्यक्ष अम्बुज पटेल, छात्र रालोद के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक सिंह चैहान, विधि प्रकोष्ठ की प्रदेष अध्यक्ष रत्ना पाण्डेय, प्रदेष सचिव रमावती तिवारी, मनोज सिंह चैहान, प्रीति श्रीवास्तव, चन्द्रकांत अवस्थी, रोहित अग्रवाल, लक्ष्मी गौतम, एमए आरिफ, वसुधा सिंह, शशांक श्रीवास्तव, अश्विनी प्रताप सिंह, अनिल वर्मा, सूरज, अजय मिश्रा, महानगर अध्यक्ष महबूब आलम हरपाल यादव, आमिर खान, शफीक अहमद, बेला प्रताप राजवंषी, मो. सलमान, रामदीन भारती, विजय अवस्थी, मनोहर मौर्या, हिदायत अली, विषाल रावत, पुत्तन पासी रविषंकर दीपक कुमार, शिवषंकर पाल, शिवबालक पाल, मो. आवेष मौजूद रहे।

Home / Lucknow / सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर किसानों को सम्मान पत्र देकर किया सम्मानित

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.