scriptसंतान की लम्बी उम्र के सकट व्रत आज | Fasting of long life of children on Sunday | Patrika News

संतान की लम्बी उम्र के सकट व्रत आज

locationलखनऊPublished: Jan 30, 2021 09:32:01 pm

Submitted by:

Ritesh Singh

सकट व्रत में शोभन योग योग मिल रहा है। यह व्रत सर्वमंगलकारी है।

सकट व्रत में शोभन योग योग मिल रहा है। यह व्रत सर्वमंगलकारी है।

सकट व्रत में शोभन योग योग मिल रहा है। यह व्रत सर्वमंगलकारी है।

लखनऊ। माघ कृष्ण पक्ष चतुर्थी को होने वाला गणेश चतुर्थी सकट व्रत का बहुत महत्व है। डालीगंज के ज्योतिषाचार्य पंण्डित आनन्द दुबे ने बताया कि वैसे तो हर महीने दो गणेश चतुर्थी आती है। लेकिन माघ महीने की चतुर्थी बेहद खास होती है। इस साल माताएं संतान की लम्बी उम्र के लिए यह व्रत 31 जनवरी रविवार को रखेंगी। इसे सकट चैथ, संकष्टी चतुर्थी और तिलकुट चैथ भी कहा जाता है।
इस दिन माताएं दिनभर व्रत रखती है और शाम को चन्द्रमा को अर्घ देकर व्रत खोलती है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन व्रत रखने से भगवान भी कष्टों से मुक्ति दिलाते है। पंण्डित आनन्द दुबे ने बताया कि लखनऊ में चंद्रमा के उदय होने का समय रात्रि 08ः26 है। उन्होंने बताया कि सकट व्रत में शोभन योग योग मिल रहा है। यह व्रत सर्वमंगलकारी है।
इसे भी पढ़े: राज्यपाल ने शहीद दिवस पर महात्मा गांधी को राजभवन में श्रद्धांजलि अर्पित की
इसे भी पढ़े:मुम्बई के सनसनीखेज सर्राफा लूट कांड का STF ने किया खुलासा
इसे भी पढ़े: संक्रामक बीमारियों से बचने के लिए बरतें खास सावधानी
इसे भी पढ़े:कुष्ठ रोगियों से किसी भी तरह का भेदभाव न करने की दिलाई शपथ
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो