scriptगोल्फ के मैदान पर हसीनाओं का जलवा | Female glamorous golfers in lucknow news in hindi | Patrika News

गोल्फ के मैदान पर हसीनाओं का जलवा

locationलखनऊPublished: Nov 23, 2017 04:40:11 pm

Submitted by:

Prashant Srivastava

राजधानी के सुशांत सिटी स्थित पाम गोल्फ क्लब में इन दिनों देश की टॉप महिला गोल्फर्स जलवा बिखेर रही हैं।

golf
लखनऊ. राजधानी के सुशांत सिटी स्थित पाम गोल्फ क्लब में इन दिनों देश की टॉप महिला गोल्फर्स जलवा बिखेर रही हैं। दरअसल बुधवार को शुरू हुई हीरो महिला प्रो गोल्फ टूर्नामेंट में नेहा त्रिपाठी, गौरिशा बिश्नोई समेत कई गोल्फर्स हिस्सा ले रही हैं। लखनवाइट्स के बीच इन खिलाड़ियों का ग्लैमर भी चर्चा का विषय बना हुआ है। कोई उनके साथ सेल्फी खिंचाना रहा था तो कोई उन्हें खेलते देख दूर से उनके फोटो लेता दिखाई पड़ा।

नेहा का शानदार प्रदर्शन
कोलकाता की नेहा त्रिपाठी ने सबसे बेहतरीन खेल दिखाते हुए दो अंडर (68) के स्कोर के साथ शीर्ष पर रहीं। वहीं जयपुर की अफशां फातिमा एक ओवर (71) स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। महिलाओं के देश में सबसे बड़े गोल्फ टूर्नामेंट इस 15 लेग के पहले दिन 18 हो-ल के पहले राउण्ड में नेहा त्रिपाठी व अफशां ने कमाल का खेल दिखाया। दोनों एक-एक ईगल यानी डबल बर्डी जमाई। वहीं मौजूदा समय देश की नम्बर एक गोल्फर गौरिशा बिश्नोई तीसरे और सबसे अनुभवी खिलाड़ी कोलकाता की स्मृति मेहरा छठे स्थान पर हैं। पहला दिन पूरी तरह नेहा त्रिपाठी के नाम रहा।
पहले भी जीत चुकी हैं खिताब

नेहा इस टूर्नामेंट का अहमदाबाद में हुई पहले चरण और ग्रेडर नोएडा में हुआ 13वें चरण का खिताब जीत चुकी हैं।वहीं दूसरा ईगल उभरती हुई गोल्फर अफशां फातिमा के नाम रहा। वह भी पूरी लय में नजर आईं। उन्होंने तीसरे हो-ल मामूली गलती के कारण वह बोगी लगा बैठीं। पर अगले ही हो-ल में उन्होंने डबल बर्डी यानी ईगल जमाकर न सिर्फ इसकी भरपाई की बल्कि स्कोर भी बेहतर किया। 16वें व 17वें हो-ल में भी उन्होंने बर्डी लगाई। पर तीसरे, 12वें व 15 हो-ल में बोगी लगा बैठीं। आखिरी हो-ल में उनकी लय गड़बड़ा गई। वह डबल बोगी लगा बैठीं। उन्होंने अपना कार्ड एक ओवर (71) के साथ फिनिश किया।मौजूदा समय भारतीय गोल्फ की दुनिया में सुर्खियां बटोर रही गुड़गांव की गौरिका बिश्नोई भी एक ओवर (71) स्कोर के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। चौथे हो-ल तक तो उन्होंने उम्दा खेल दिखाया। इसके बाद वह लड़खड़ाईं भी और संभलीं भी। उन्होंने नवें, 14वें व 17वें हो-ल में जहां बर्डी लगाई वहीं 5वें, 7वें, 13वें व 15वें हो-ल में बोगी लगाई।
अच्छा लगा लखनऊ

पत्रिका से बातचीत में नेहा ने बताया कि वह पहली बार लखनऊ आई हैं। वह गुड़गांव की रहने वाली हैं और गोल्फ से बचपन से बेहद रहा है। लखनऊ उन्हें बेहद पसंद आ रहा है। यही कारण है उनका शानदार फॉर्म यहां भी जारी है।पिछले साल की हीरो प्लेयर ऑफ द ईयर रही देश की आला गोल्फर चण्डीगढ़ की अमनदीप ड्राल का स्कोर दो ओवर (72) रहा। उन्होंने दूसरे, चौथे व 17वं हो-ल में बर्डी लगाई। पर छठे हो-ल में डबल बोगी लगा बैठीं। यही नहीं वह 5वें, 13वें व 16वें हो-ल में भटकीं और बोगी लगाई। जयपुर की अफशां फातिमा 1 ओवर (71) स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो