scriptfir loadged against wasim rizvi in hyderabad | सलमान खुर्शीद के बाद अब वसीम रिजवी की किताब पर हंगामा, हैदराबाद में केस दर्ज, ओवैसी की मांग- जल्द हो गिरफ्तारी | Patrika News

सलमान खुर्शीद के बाद अब वसीम रिजवी की किताब पर हंगामा, हैदराबाद में केस दर्ज, ओवैसी की मांग- जल्द हो गिरफ्तारी

locationलखनऊPublished: Nov 18, 2021 05:04:10 pm

Submitted by:

Hariom Dwivedi

एआइएमआइएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि हिंदी में लिखी गई रिजवी की पुस्तक पैगम्बर मोहम्मद को बदनाम करती है। इस्लाम धर्म और पैगम्बर के अनुयायियों के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का उपयोग करती है। इसकी शिकायत उन्होंने हैदराबाद के पुलिस आयुक्त अंजनी कुमार से की थी। केस दर्ज होने के बाद ओवैसी ने कहा कि उम्मीद है कि जल्द ही रिजवी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

owaisi_rizwi.jpg
लखनऊ. पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद के बाद अब यूपी शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी की किताब पर हंगामा मच गया है। रिजवी की किताब 'मुहम्मद' में पैगम्बर मोहम्मद पर आपत्तिजनक बयानों का इस्तेमाल करने आरोप में हैदराबाद में उन पर केस दर्ज किया गया है। एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने रिजवी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। ओवैसी ने पुलिस आयुक्त को लिखे पत्र में कहा है कि वसीम रिजवी के बयानों से शांति भंग होने का खतरा हो सकता है। मैं अनुरोध करता हूं कि रिजवी और उनके सहयोगियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.