एक महिला को उसके मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजने वालों पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। महिला द्वारा इसकी शिकायत न्यायालय में की गई थी। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज किया है। मिली जानकारी के अनुसार थाना पूराकलां क्षेत्र के एक गांव में एक महिला को गांव के ही दबंग महेंद्र द्वारा उसके मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजे जा रहे थे। महिला द्वारा इन मैसेज का जबाव न देने पर आरोपी दबंगई दिखाते हुए अपने चार अन्य साथियों के साथ लाठी-डंडों के बल पर एक दिन उसके घर आ धमका और दबंगई दिखाते हुए उसके घर में घुसकर अश्लील हरकतें करते हुए छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी गाली-गलौज व मारपीट कर फरार हो गए। घटना के बाद पीडि़ता ने न्यायालय की शरण ली थी। इस पर न्यायालय ने पुलिस को मामला दर्ज करने के निर्देश दिए थे। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने उक्त आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।