Breaking: लखनऊ से रामेश्वरम जा रही ट्रेन में लगी भीषण आग, 4 यात्रियों की मौत
लखनऊPublished: Aug 26, 2023 10:06:42 am
Up news: तमिलनाडु के मदुरै रेलवे स्टेशन के नजदीक एक ट्रेन के टूरिस्ट कोच में भीषण आग लग गई। मदुरै रेलवे अधिकारियों से मिली जानकारियों के अनुसार, ट्रेन लखनऊ से तमिलनाडु के रामेश्वरम जा रही थी।


लखनऊ से रामेश्वरम जा रही ट्रेन में लगी भीषण आग
Breaking : तमिलनाडु के मदुरै रेलवे स्टेशन के नजदीक एक ट्रेन के टूरिस्ट कोच में भीषण आग लग गई। मदुरै रेलवे अधिकारियों से मिली जानकारियों के अनुसार, ट्रेन लखनऊ से तमिलनाडु के रामेश्वरम जा रही थी। इसी दौरान ट्रेन के टूरिस्ट कोच में आग लगने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। घटना में 4 यात्रियों की मौत की सुचना है। और अन्य कई लोग घायल बताये जा रहे हैं। मिली जानकारियों के अनुसार, ट्रेन में लखनऊ से कुल 63 यात्री सफर कर रहे थे। अधिकारियों के अनुसार, आग लगने की घटना की जानकारी सुबह करीब 5.15 बजे मिली, जब ट्रेन मदुरै यार्ड जंक्शन पर रुकी हुई थी। भारतीय रेलवे के मुताबिक, कुछ यात्री अवैध रूप से गैस सिलेंडर लेकर कोच में सवार हो गए थे।