scriptबसपा के पूर्व नेता और कई मंत्री हुए कांग्रेस में शामिल | Former BSP leader and several ministers joined Congress | Patrika News

बसपा के पूर्व नेता और कई मंत्री हुए कांग्रेस में शामिल

locationलखनऊPublished: Feb 23, 2019 06:45:53 pm

Submitted by:

Karishma Lalwani

बसपा सरकार में मंत्री रहे देवेंद्र चिल्लू व रिटायर्ड आईएएस राम विशाल मिश्रा कांग्रेस में शामिल हो गए

congress

बसपा के पूर्व नेता और कई मंत्री हुए कांग्रेस में शामिल

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की एंट्री के साथ ही कांग्रेस के अच्छे दिन भी शुरू हो गए हैं। बसपा सरकार में मंत्री रहे देवेंद्र चिल्लू व रिटायर्ड आईएएस राम विशाल मिश्रा कांग्रेस में शामिल हो गए। इनके साथ ही इनके सैकड़ों समर्थक भी कांग्रेस में शामिल हुए। प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने इन नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई।
कांग्रेस 2022 के विधानसभा चुनाव में यूपी में सरकार बनाएगी

प्रियंका गांधी को पूर्वी यूपी का प्रभारी बनाए जाने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने यह स्पष्ट कर दिया था कि उनकी पार्टी फ्रंटफुट पर खेलेगी। कांग्रेस पूरी क्षमता के साथ यूपी में लोकसभा चुनाव लड़ेगी और 2022 के विधानसभा चुनाव में यूपी में सरकार बनाएगी।
सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

प्रियंका गांधी को पूर्वी यूपी का प्रभारी बनाए जाने के बाद कांग्रेस नेता जोश से भरे हुए हैं। पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि कांग्रेस पूरी क्षमता से यूपी में लोकसभा चुनाव लड़ेगी। पार्टी को मजबूत करने के लिए राहुल ने प्रियंका और ज्योतिरादित्य सिंंधिया को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो