scriptसमर्थकों संग सपा में शामिल हुए बसपा के पूर्व मंत्री, सपाइयों में खुशी की लहर | Former BSP minister joined SP | Patrika News
लखनऊ

समर्थकों संग सपा में शामिल हुए बसपा के पूर्व मंत्री, सपाइयों में खुशी की लहर

सन् 2002 से 2012 तक लगातार रसड़ा, बलिया से विधायक रहे

लखनऊAug 26, 2019 / 08:24 pm

Ritesh Singh

 Former BSP minister joined SP

समर्थकों संग सपा में शामिल हुए बसपा के पूर्व मंत्री, सपाइयों में खुशी की लहर

लखनऊ , समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं former Chief Minister Akhilesh Yadav के नेतृत्व एवं पार्टी की नीतियों पर आस्था जताते हुए पूर्वमंत्री एवं बसपा के वरिष्ठ नेता घूराराम, फूलन सेना के अध्यक्ष गोपाल निषाद, वित्तविहीन माध्यमिक शिक्षक संघ के गिरजेश यादव, अच्छेलाल निषाद और डाॅ0 गीता कुमार ने अपने तमाम साथियों के साथ समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

Akhilesh Yadavने पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि उनके आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। घूराराम के साथ बलिया जनपद के बेल्थरा रोड एवं रसड़ा विधानसभा क्षेत्र के बसपा के तमाम पदाधिकारी भी बसपा छोड़कर Samajwadi Party में शामिल हो गए हैं। घूराराम 1993 में सपा-बसपा गठबंधन सरकार में मंत्री व विधायक रहे। सन् 2002 से 2012 तक लगातार रसड़ा, बलिया से विधायक रहे। सन् 2019 से लोकसभा प्रभारी प्रत्याशी, लालगंज, आजमगढ़ एवं प्रभारी राजस्थान, प्रभारी गुजरात एवं महाराष्ट्र रहे। इनके अतिरिक्त अपना दल छोड़कर मिर्जापुर की सुश्री ममता गोंड, सलोनी गोंड और शीला गोंड ने भी पार्टी की सदस्यता ली है। आजमगढ़ के भाजपा नेता अशोक मौर्य भाजपा छोड़कर Samajwadi Party में शामिल हो गए हैं।

Samajwadi Party में शामिल नेताओं ने भरोसा दिलाया कि वे सन् 2022 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए जी-जान से प्रयास करेंगे और समाजवादी पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे। संजीव किसान और अतुल यादव ने किसान ऐप जारी करते हुए इसके बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इससे किसान सभी कृषि सम्बंधी वांछित जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

Home / Lucknow / समर्थकों संग सपा में शामिल हुए बसपा के पूर्व मंत्री, सपाइयों में खुशी की लहर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो