scriptपूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बीजेपी पर लगाए कई आरोप | Former Chief Minister Akhilesh Yadav allegations against BJP | Patrika News

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बीजेपी पर लगाए कई आरोप

locationलखनऊPublished: Feb 17, 2020 08:02:32 pm

Submitted by:

Ritesh Singh

कथनी और करनी में जमीन-आसमान का अंतर है।

akhielsh yadav on budget

akhielsh yadav on budget

लखनऊ , Samajwadi Party के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री Akhilesh Yadav ने कहा है कि भाजपा विकास, रोजगार और किसानों के मुद्दों पर बहस नहीं करना चाहती है। वह इन बुनियादी मुद्दों से ध्यान भटकाकर जानबूझकर दूसरी दिशा में राजनीति को ले जाना चाहती है। उन्होंने कहा भाजपा लोगों को बहकाना जानती है। वह ऐसे सपने दिखाती है जिसका धरती से कोई सम्बंध नहीं है। उसकी कथनी और करनी में जमीन-आसमान का अंतर है।
Akhilesh Yadav पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा भाजपा ने विकास के नाम पर शौचालय बनाए जिनमें पानी ही नहीं है। Samajwadi Party ने बच्चों को लैपटाॅप बांटे थे आज 7-8 साल बाद भी वे ठीक-ठाक चल रहे हैं। BJP का नया बना शौचालय नहीं चल रहा है। कई जगह जो अंदर गया उस पर शौचालय की दीवार ही गिर गई। Akhilesh Yadav ने कहा कि अगर BJP Government को कुछ देना है तो लैपटाॅप से कोई बड़ी चीज दे। कन्या विद्याधन जैसी योजना को आगे बढ़ाए। BJP खुद तो कुछ कर नहीं रही, Samajwadi Party के कामों को ही अपना बताने में लगी है। भाजपा अभी तक जनहित की कोई योजना नहीं ला सकी है। Samajwadi Party ने जो निर्माण कार्य किए उनको अपना बताने के लिए उद्घाटन का उद्घाटन और शिलान्यास का शिलान्यास कर रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो