script80 हजार के कर्ज पर ढाई लाख रूपया ब्याज देते-देते वह मर गया : पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव | former chief minister akhilesh yadav bjp comments | Patrika News

80 हजार के कर्ज पर ढाई लाख रूपया ब्याज देते-देते वह मर गया : पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव

locationलखनऊPublished: Oct 15, 2019 08:40:59 pm

Submitted by:

Ritesh Singh

samajwadi

80 हजार के कर्ज पर ढाई लाख रूपया ब्याज देते-देते वह मर गया : पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव

80 हजार के कर्ज पर ढाई लाख रूपया ब्याज देते-देते वह मर गया : पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव

लखनऊ ,समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं Former Chief Minister Akhilesh Yadav ने कहा है कि ‘हत्या प्रदेश‘ में पुलिस जनता के लिए सुरक्षा नहीं, हत्या का पर्याय बनकर रह गई है। हापुड़ में नौजवान प्रदीप तोमर की निर्ममता से पुलिस हिरासत में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। झांसी में पुष्पेन्द्र यादव की 05 अक्टूबर 2019 की रात फर्जी एनकाउण्टर दिखाकर हत्या कर दी गई। इटावा में पत्रकार अजितेश मिश्रा की पत्नी की हत्या हो गई। बदायूं में ब्रजपाल मौर्य को बिजली बकाया के बहाने हिरासत में लेकर जान ले ली गई। बदायूं में कर्ज तले दबकर किसान हेम सिंह ने आत्महत्या कर ली। 80 हजार के कर्ज पर ढाई लाख रूपया ब्याज देते-देते वह मर गया।
Akhilesh Yadav ने खड़े किए भाजपा के लिए यह सवाल

सवाल है, ऊपर उल्लिखित के अलावा न जाने कौन, और आगे भी ना जाने कितने निर्दोष पुलिस के शिकार बनेंगे और उनके परिजन भाजपा सरकार की अंधी गली में कब तक भटकते रहेंगे? सरकारी विज्ञापनों में कानून व्यवस्था को लेकर खुशहाली के जो दृश्य दिखाए जाते हैं उससे इतर ये बदनुमा हकीकत है जिसे झूठ के पर्दे में ज्यादा दिनों तक छुपाया नहीं जा सकेगा। नोडल अफसर बनाने से कानून व्यवस्था ठीक नहीं हो सकती है।
1090 वूमेन पावर लाइन की खराब व्यवस्था

सच तो यह है कि सरकार का हुकुम मानते हुए पुलिस और बेलगाम अपराधी लोगों को ठोक रहे हैं। फर्जी एनकाउण्टर और भाजपा के राजनीतिक संरक्षण में फल-फूल रही अराजकता से जनता त्रस्त है। Socialist government में यूपी 100 सहित पुलिस को आधुनिक सुविधाओं और जांच उपकरणों से लैस किया गया था। महिलाओं से छेड़छाड़ न हो तो इसके लिए 1090 वूमेन पावर लाइन की भी व्यवस्था थी। BJP government ने सब बर्बाद कर दिया।
नौजवान रोजी-रोटी के लिए मारे-मारे फिर रहे

BJP के सत्ताकाल में मानवाधिकार आयोग ने फर्जी एनकाउण्टरों पर प्रदेश सरकार को कई नोटिसें दी है। राज्य में हत्या, लूट, अपहरण की घटनाएं बढ़ी है। बच्चियां तक सुरक्षित नहीं। महिलाओं और किशोरियों से दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ती जा रही है। नौजवान रोजी-रोटी के लिए मारे-मारे फिर रहे हैं। भाजपा ने अर्थव्यवस्था के साथ समाज व्यवस्था को भी बर्बाद करके रख दिया है। सत्ता का दुरूपयोग कर भाजपा अपना राजनीतिक स्वार्थ साधन करने में ही लगी रहती है। BJP राज में यह राजनीति का स्याह पक्ष है जो न सिर्फ अनैतिक है बल्कि भोली-भाली जनता के साथ धोखा है। भाजपा लोकतंत्र का मखौल बनाने पर तुली है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो