scriptअयोध्या से आए साधु संतो, मौलाना, उलेमाओं, आचार्यों ने अखिलेश यादव के लिए कही ये बात | Former Chief Minister Akhilesh Yadav press conference | Patrika News

अयोध्या से आए साधु संतो, मौलाना, उलेमाओं, आचार्यों ने अखिलेश यादव के लिए कही ये बात

locationलखनऊPublished: Jan 02, 2021 10:02:48 pm

Submitted by:

Ritesh Singh

समाजवादी पार्टी के पार्षद हाजी असद एवं महेन्द्र शुक्ल अयोध्या के उस वार्ड से निर्वाचित है जिसके अंतर्गत श्री राम मंदिर स्थल आता है।

अयोध्या से आए साधु संतो, मौलाना, उलेमाओं, आचार्यों ने अखिलेश यादव के लिए कही ये बात 

अयोध्या से आए साधु संतो, मौलाना, उलेमाओं, आचार्यों ने अखिलेश यादव के लिए कही ये बात 

लखनऊ , समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को अयोध्या से बड़ी संख्या में आए साधु संतो, मौलाना, उलेमाओं, आचार्यों तथा सिख समाज के प्रमुख लोगों ने सन् 2022 के विधानसभा चुनावों में विजयी होने, मुख्यमंत्री बनने का आशीर्वाद दिया। उन्होंने अखिलेश यादव की कामयाबी के लिए अपने अनुयायियों, परिचितों व क्षेत्रवासियों से सम्पर्क करने का भी भरोसा दिया।
अखिलेश यादव ने इस अवसर पर अपने सम्बोधन में कहा कि इधर खराब काले दिन आए है। भाजपा सरकार झूठ पर टिकी है। जितने वादे किए सब झूठे निकले। मुख्यमंत्री रोजगार के झूठे आंकड़े दे रहे हैं। कहां किसको रोजगार मिला यह बताते नहीं। बाहर से निवेश आया नहीं, उद्योग लगे नहीं। किसान को खाद, बीज मंहगे मिल रहे है। डीजल-बिजली के दाम बढ़े हुए है। दुगनी आय हुई नहीं। किसान को न्यूनतम समर्थन मूल्य मिला नहीं। किसान आंदोलन कर रहे है। उनको आतंकवादी बताया जा रहा है। किसान अन्नदाता है उसको अपमानित किया जा रहा है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि विगत वर्ष में दिन तकलीफ भरे रहे। वैश्विक महामारी के अलावा भाजपा ने राजनीति में भी मुश्किले खड़ी की। उम्मीद है आने वाला समय अच्छा होगा। धर्मप्रमुखों का एक साथ आना शुरूआत है कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी की जीत होगी। समाजवादी सरकार बनने पर अयोध्या में 365 दिन दीपावली होगी और रामभक्तों तथा धार्मिक स्थलों को टैक्स से मुक्ति मिलेगी। अयोध्या को हेरिटेज सिटी का दर्जा मिलेगा। अखिलेश यादव ने याद दिलाया कि देश प्रदेश में जो गंगा-जमुनी तहजीब है उसकी परम्परा बहुत पुरानी है। यहां अनेकता में एकता दिखती है। हम वसुधैव कुटुम्बकम में विश्वास करते हैं। यहां विविध पूजा पद्धतियों वाले धर्म हैं। इसके बावजूद दिलों को बांधने वाले धार्मिक स्थल हैं। हमारा संकल्प देश को खुशहाली के रास्ते पर ले जाने का है। भाजपा ने तो कुछ किया नहीं समाजवादी पार्टी के कार्यों को ही अपना बताती है।
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों के साथ अन्याय कर रही है। अयोध्या के एयरपोर्ट में अधिग्रहित जमीन का किसानों को पूरा मुआवजा नहीं मिला जबकि समाजवादी सरकार ने 6 गुना रेट दिया था। किसान की आय दुगनी करनी है तो एमएसपी को अनिवार्य बनाया जाए। भाजपा सरकार ने किसानों के लिए बनने वाली मंडियों पर रोक लगा दी। उन्हें बर्बाद कर दिया। महिलाओं-बेटियों के साथ दुष्कर्म हो या फर्जी एनकाउण्टर भाजपा राज में इनमें वृद्धि हुई है। झूठे मुकदमें लगाए जा रहे हैं। कोविड-19 का इस्तेमाल विपक्ष को दबाने के लिए होता है। भाजपा के लिए खुली छूट है। गरीब की आवाज दबाई जा रही है। भाजपा झूठे आंकड़े से अपनी वाहवाही कराती है।
अखिलेश प्रदेश के ही नहीं जनता के हृदय के मुख्यमंत्री है। समाजवादी पार्टी की सरकार ने संस्कृत विद्यालयों और मदरसों दोनों की मदद दी थी। भाजपा सरकार द्वेष भाव रखती है। मौलानाओं ने कहा कि अयोध्यावासी भाजपा राज में कराह रहे हैं। वे संकल्प लेते हैं कि सन् 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाएंगे और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को बनाएंगे। आज के कार्यक्रम में शामिल समाजवादी पार्टी के पार्षद हाजी असद एवं महेन्द्र शुक्ल अयोध्या के उस वार्ड से निर्वाचित है जिसके अंतर्गत श्री राम मंदिर स्थल आता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो