scriptअखिलेश यादव की बैठक में देखें अखिलेश के कई रूप | Patrika News
लखनऊ

अखिलेश यादव की बैठक में देखें अखिलेश के कई रूप

6 Photos
6 years ago
1/6

भाजपा ने आर्थिक और सामाजिक संकट नए रूप में पैदा कर दिया है। भाजपा ने स्वदेशी आंदोलन के नाम पर विदेशी खासकर चीन के सामान से बाजार पाट दिए हैं। बड़े उद्योगपतियों की चांदी हैं। देश आर्थिक संकट में हैं। जनता जितनी परेशान हो, भाजपा को उतना ही सुख मिलता है। जनता को अब इनसे निजात पाना है।

2/6

Former Chief Minister Akhilesh Yadav आज पार्टी मुख्यालय में साहू राठौर सम्मेलन में आए हजारों लोगों को सम्बोधित कर रहे थे। इसकी अध्यक्षता जगजीवन प्रसाद एम.एल.सी. तथा संचालन श्री हरिओम साहू ने किया। इस अवसर पर राजेन्द्र चौधरी, एस.आर.एस. यादव, सिद्ध गोपाल साहू, जयकिशन साहू, डाॅ0 उदय नरायन गुप्ता, कंचन राठौर, सुरेखा साहू, हरिओम साहू, श्रीमती राधा, रवीन्द्र साहू, संजय गुप्ता, भइयादीन साहू आदि भी मौजूद थे।

3/6

Akhilesh Yadav ने गांधी जयंती के पूर्व दिवस पर आयोजित समारोह में उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। उन्होंने गांधी को विश्व का महानतम व्यक्ति और अहिंसा का मसीहा बताया। साहू राठौर समाज के तमाम लोगों ने उन्हें स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र और ‘हम आपके और आप हमारे‘ नारे के साथ चारों धर्म के प्रतीक चिन्ह तथा साइकिल चिह्नित झण्डा भेंट किया। रवीन्द्र साहू ने अपनी पुस्तक ‘हैप्पीनेस-सक्सेस‘ भेंट की। सर्व साहू- राठौर समाज कानपुर की स्मारिका का भी उन्होंने विमोचन किया।

4/6

Akhilesh Yadav ने कहा कि आज दुनिया के कई देशों के मुकाबले भारत कहीं नहीं टिकता है। देश तभी बनेगा जब एक दूसरे का सम्मान होगा। नफरत और दूरी पैदा करने से सद्भाव नहीं आ सकता है। भाजपा ने जातीयता और सांप्रदायिकता फैलाने का काम किया है। उन्होंने कहा विकास का रास्ता समाजवाद ही हो सकता हैं। भाजपा ने सबके रास्ते रोक दिए है।

5/6

Akhilesh Yadav ने कहा कि भाजपा ने सबको धोखा देने का काम किया है। उसने विकास अवरूद्ध किया है। पिछड़ों के रास्ते रोक दिए हैं। आरक्षण समाप्त करने की साजिशे हो रही है। हमारी मांग है कि जातीय जनगणना हो जिससे आबादी के आधार पर सबको हक और सम्मान मिल सके। भाजपा ने साहू-राठौर समाज को अपमानित किया है। आर्थिक बदलाव में उनका परम्परागत काम छिन गया है। साहू समाज को पूरा मान सम्मान दिए जाने का भरोसा दिया।

6/6

Akhilesh Yadav ने कहा कि नोटबंदी और जीएसटी से परिवार और व्यापार टूटे हैं। भाजपा राज में बड़े पूंजी घरानों को ही लाभ मिला है। देश के एक बड़े उद्योगपति का रोजना मुनाफा तीन सौ करोड़ रूपए का है। इतना मुनाफा एक दिन में कितनों का है? पेट्रोल-डीजल मंहगा हो गया है। संसाधन कुछ हाथों में सीमित हो गए हैं। इतनी बेईमानी कभी नहीं हुई थी। उन्होंने कहा कि हमें बुनियादी मुद्दों से नहीं हटना है। देष में गरीबी, बेकारी है। भारत में ही किसान आत्महत्या कर रहा है। प्रधानमंत्री दुनिया के तमाम देश घूम आए वहां किसी किसान के आत्महत्या का मामला नहीं सुनाई पड़ा। जनता भाजपा का हिसाब-किताब करेगी। जो दूसरों को दुःख देता है समय आने पर उनको सबक मिलेगा।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.