कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू को हुई 1 साल की सजा, इस मामले में कोर्ट ने सुनाया फैसला
लखनऊPublished: Mar 18, 2023 07:18:26 pm
Ajay Lallu: लखनऊ की सांसद/ विधायक कोर्ट ने शनिवार को कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू को मानहानि के मामले में दोषी बताया है। कोर्ट ने उनपर जुर्माना भी लगाया है।


पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू
लखनऊ की सांसद/ विधायक कोर्ट ने शनिवार को कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू को मानहानि के मामले में दोषी बताया है। कांग्रेस नेता को 1 साल की सजा सुनाई गई है। साथ ही 10 हजार का आर्थिक दंड भी लगाया है। दरअसल, कांग्रेस नेता अजय लल्लू ने DHFL घोटाले में पूर्व ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा को भी शामिल होने का आरोप लगाया था।