scriptपूर्व डीजीपी की बेटी अमिताभ बच्चन के इस सवाल का नहीं दे पाईं जवाब | Former DGP Sulkhan Singh daughter won 25 lakh in KBC | Patrika News

पूर्व डीजीपी की बेटी अमिताभ बच्चन के इस सवाल का नहीं दे पाईं जवाब

locationलखनऊPublished: Oct 17, 2018 08:54:17 pm

Submitted by:

Ashish Pandey

जज बनना चाहती हैं प्रियंका सिंह।
 

dgp

पूर्व डीजीपी की बेटी अमिताभ बच्चन के इस सवाल का नहीं दे पाईं जवाब

lucknow. उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी की बेटी ने कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) में 25 लाख रुपए जीते। उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह भी इस शो में मौजूद थे। कौन बनेगा करोड़पति शो के दौरान होस्ट अमिताभ बच्चन ने सवाल किया कि आप जज क्यों बनना चाहती हैं। इस पर प्रियंका सिंह ने जवाब देते हुए कहा कि जब वह कोर्ट रूम में जाती हैं और ऊंची कुर्सी पर जज को बैठा देखती हैं तो यही सोचती हैं कि मुझे उस कुर्सी तक पहुंचना है। उन्होंने बताया कि यह मेरे लिए काफी बड़ी उपलब्धि है।
अमिताभ बच्चन अभिनीत रियलटी शो कौन बनेगा करोड़पति में पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह की बेटी प्रियंका सिंह ने 25 लाख रुपए जीते। प्रियंका सिंह ने कार्यक्रम में पूछे गए 13 प्रश्नों का सही-सही जवाब दिया, लेकिन वह 14 वें सवाल का जवाब नहीं दे सकीं। इस कारण से उन्होंने बीच में ही गेम छोड़ दिया। प्रियंका सिंह को 25 लाख रुपए का ईनाम दिया। उन्होंने कुद 13 प्रश्रों का उत्तर देकर 25 लाख रुपए जीते।
उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के रहने वाले पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह भी इस शो के दौरान कार्यक्रम में मौजूद थे। उन्होंने बेटी के इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह गर्व की बात हे कि चुनिंदा लोगों में उनकी बेटी भी पहुंची। यह सभी का सपना होता है।
प्रियंका सिंह न्यायिक सेवा में जाने की तैयारीकर रही हैं। उनका कहना है कि वह जज बनना चाहती हैं। कौन बनेगा करोड़पति शो के दौरान होस्ट अमिताभ बच्चन ने सवाल किया कि आप जज क्यों बनना चाहती हैं। इस पर प्रियंका सिंह ने जवाब देते हुए कहा कि जब वह कोर्ट रूम में जाती हैं और ऊंची कुर्सी पर जज को बैठा देखती हैं तो यही सोचती हैं कि मुझे उस कुर्सी तक पहुंचना है। उन्होंने बताया कि यह मेरे लिए काफी बड़ी उपलब्धि है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो