script

पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति की फिर बढ़ी मुश्किलें, पूर्व मैनेजर ने खोलकर रख दिये सारे राज, मचा हड़कंप

locationलखनऊPublished: Oct 15, 2020 07:35:57 am

– पूर्व मैनेजर बृजभवन चौबे ने ईडी को गायत्री प्रजापति की कई बेनामी संपत्तियों और धंधों की दी जानकारी।

पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति की फिर बढ़ी मुश्किलें, पूर्व मैनेजर ने खोलकर रख दिये सारे राज, मचा हड़कंप

पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति की फिर बढ़ी मुश्किलें, पूर्व मैनेजर ने खोलकर रख दिये सारे राज, मचा हड़कंप

लखनऊ. सपा सरकार में मंत्री रह चुके गायत्री प्रजापति की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। इस बार गायत्री प्रजापति के पूर्व मैनेजर बृजभवन चौबे ने ही उनके लिए मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। प्रवर्तन निदेशालय सूत्रों के मुताबिक पूछताछ के दौरान पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति के पूर्व मैनेजर बृजभवन चौबे ने गायत्री से जुड़ी अहम जानकारियां ईडी को दी हैं। ये जानकारियां गायत्री प्रजापति की संपत्तियों, बेनामी संपत्तियों और उनके संबंधों के बारे में हैं। सूत्रों के मुताबिक चौबे ने गायत्री से जुड़े लोगों और धंधों के बारे में भी ईडी को अहम जानकारी दी है। बीते दो दिनों से ईडी बृजभवन चौबे के बयान दर्ज कर रही है। आपको बता दें कि प्रदेश में खनन घोटाले और मनी लांड्रिंग से जुड़े मामलों की ईडी जांच कर रही है। पूर्व में गायत्री के बेटे से भी ईडी ने पूछताछ की थी। सूत्रों के मुताबिक ईडी ये सभी जानकारी हलफनामे के माध्यम से लेकर मामले को मजबूत करेगी।
मिली थोड़ी राहत

इस बीच गायत्री प्रजापति के लिए एक राहत की खबर भी है। एमपी/एमएलए कोर्ट ने स्वस्थ होने तक गायत्री को केजीएमयू में रहने का आदेश जारी कर दिया है। बीते दिनों गायत्री को केजीएमयू से जेल शिफ्ट करने को लेकर लिखा-पढ़ी चल रही थी। पिछले महीने रेप के आरोप में जमानत मिलने के बाद गायत्री केजीएमयू से जाने वाला था लेकिन जमानत के अगले ही दिन उसे दूसरे मामले में गिरफ्तार कर लिया गया। तभी से पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति न्यायिक अभिरक्षा में केजीएमयू में भर्ती है।

ट्रेंडिंग वीडियो