scriptकांग्रेस को सबसे बड़ा झटका, इन बड़े नेताओं ने पार्टी को किया खड़ा अब भाजपा में होने जा रहे शामिल, राजनीति में मचा हड़कंप | former pratapgarh mp ratna singh may join bjp | Patrika News

कांग्रेस को सबसे बड़ा झटका, इन बड़े नेताओं ने पार्टी को किया खड़ा अब भाजपा में होने जा रहे शामिल, राजनीति में मचा हड़कंप

locationलखनऊPublished: Oct 15, 2019 11:27:08 am

Submitted by:

Ruchi Sharma

कांग्रेस को सबसे बड़ा झटका, इन बड़े नेताओं ने पार्टी को किया खड़ा अब भाजपा में होने जा रहे शामिल, राजनीति में मचा हड़कंप

कांग्रेस को सबसे बड़ा झटका, इन बड़े नेताओं ने पार्टी को किया खड़ा अब भाजपा में होने जा रहे शामिल, राजनीति में मचा हड़कंप

कांग्रेस को सबसे बड़ा झटका, इन बड़े नेताओं ने पार्टी को किया खड़ा अब भाजपा में होने जा रहे शामिल, राजनीति में मचा हड़कंप

लखनऊ. लगातार बड़े नेता अपनी पार्टी से मोहभंग कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रहे हैं। इसी क्रम में प्रतापगढ़ राजघराना की राजकुमारी रत्ना सिंह की बारी है। कांग्रेस को प्रतापगढ़ में चार दशक से मजबूती देने वाले परिवार की राजकुमारी रत्ना सिंह मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी दामन थामेंगी।
तीन बार प्रतापगढ़ की सांसद रह चुकी कालाकांकर राजघराने की राजकुमारी राजकुमारी रत्ना सिंह मंगलवार को कांग्रेस को बड़ा झटका देंगी। प्रतापगढ़ के गड़वारा में मंगलवार को होने वाली मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चुनावी जनसभा में इसकी सार्वजनिक घोषणा करेंगी। इस मौके पर उनके पुत्र भुवन्यु सिंह भी मौजूद रहेंगे। रत्ना उस कालाकांकर राजपरिवार से हैं, जो शुरू से कांग्रेसी रहा है। इनके परिवार के रामपाल सिंह कांग्रेस के संस्थापक सदस्यों में रहे हैं। पिता राजा दिनेश सिंह कांग्रेस की सरकार में विदेश मंत्री रहे। वह पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के बहुत करीबी थे। उनको तो कांग्रेस का संकटमोचक भी माना जाता था।
गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के बाद अमेठी के राजा डॉ संजय सिंह अपनी पत्नी अमीता सिंह के साथ बीजेपी में शामिल हो चुके हैं। इतना ही नहीं रायबरेली के हरचंदपुर से कांग्रेसी विधायक राकेश सिंह लगातार बगावती बयान दे रहे हैं। वहीं एेसी अटकलें भी है कि अदिति सिंह और राकेश सिंह भी पाला बदल सकते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो