scriptपूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति की मुश्किलें बढ़ाएगा ईडी, आय से ज्यादा संपत्ति में अब दर्ज होगा ये केस | Former UP Minister Gayatri Prasad Prajapati action by ED | Patrika News

पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति की मुश्किलें बढ़ाएगा ईडी, आय से ज्यादा संपत्ति में अब दर्ज होगा ये केस

locationलखनऊPublished: Jan 17, 2021 08:32:33 am

यूपी में समाजवादी पार्टी के शासनकाल में हुए खनन घोटाले में पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति की मुश्किलें लगातार बढ़ती ही जा रही हैं।

 पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति की मुश्किलें बढ़ाएगा ईडी, आय से ज्यादा संपत्ति में अब दर्ज होगा ये केस

पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति की मुश्किलें बढ़ाएगा ईडी, आय से ज्यादा संपत्ति में अब दर्ज होगा ये केस

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

लखनऊ. यूपी में समाजवादी पार्टी के शासनकाल में हुए खनन घोटाले में पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति की मुश्किलें लगातार बढ़ती ही जा रही हैं। ईडी अब पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में भी केस दर्ज करने की तैयारी में है। फिलहाल ईडी खनन घोटाले में सीबीआइ की एफआईआर के आधार पर मनी लांड्रिंग का केस दर्ज कर पूर्व मंत्री गायत्री और अन्य के विरुद्ध जांच कर रही है। इसी कड़ी में ईडी ने 30 दिसंबर 2020 को पूर्व मंत्री के ठिकानों पर छापेमारी भी की थी।
100 से ज्यादा नामी-बेनामी संपत्ति

ईडी की छापेमारी के दौरान पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति की 100 से अधिक नामी-बेनामी संपत्तियों के दस्तावेज मिले थे। सूत्रों के मुताबिक संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों की छानबीन के आधार पर अब ईडी गायत्री प्रजापति के खिलाप आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का केस दर्ज करने की तैयारी में है। पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के विरुद्ध करीब दो माह पूर्व विजिलेंस ने भी आय से अधिक का केस दर्ज किया था। विजिलेंस की खुली जांच में गायत्री की आय से छह गुना अधिक संपत्ति सामने आई थी। जांच में गायत्री की लखनऊ, अमेठी, सुलतानपुर व प्रतापगढ़ में 21 संपत्तियां सामने आई थीं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो