scriptउत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पहुंचे गोमती किनारे | Former Uttar Pradesh Chief Minister Akhilesh Yadav reached Gomti river | Patrika News

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पहुंचे गोमती किनारे

locationलखनऊPublished: Oct 31, 2021 07:17:29 pm

Submitted by:

Ritesh Singh

(Acharya Narendra Dev 132nd Birth Anniversary)
 

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पहुंचे गोमती किनारे

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पहुंचे गोमती किनारे

लखनऊ ,(Acharya Narendra Dev 132nd Birth Anniversary) समाजवादी आंदोलन के शीर्ष नेता आचार्य नरेन्द्र देव की 132वीं जयंती पर गोमती नदी के तट पर मोती महल, लखनऊ स्थित समाधि पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पुष्पांजलि अर्पित की। उनके साथ आचार्य के परिवार के यशोवर्धन, मीरा वर्धन, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी तथा डाॅ0 सुनीलम ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए।
(Acharya Narendra Dev 132nd Birth Anniversary) अखिलेश यादव ने कहा कि आचार्य जी की अध्यक्षता में ही समाजवादी कांग्रेस की स्थापना हुई थी। वे मार्क्सवाद के साथ ही बौद्ध दर्शन के भी अधिकारिक विद्वान थे। राजनीति में रहकर भी वे अजातशत्रु थे। (Acharya Narendra Dev 132nd Birth Anniversary) लखनऊ और काषी विश्वविद्यालय के कुलपति के रूप में उन्होंने नए शैक्षिक मानदण्ड रचे। उनका सम्पूर्ण जीवन लोकतंत्र, समाजवाद के प्रति प्रतिबद्धता, और गरीबों, किसानों तथा वंचितों-शोषितों के हितों के लिए संघर्ष करते बीता।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो