scriptएक बूथ पर 1o यूथ है भाजपा की तैयारी | Four youths on a booth, BJP preparations is over mission 2019 election | Patrika News
लखनऊ

एक बूथ पर 1o यूथ है भाजपा की तैयारी

भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव का- नौ राज्यों की है उनके पास जिम्मेदारी

लखनऊSep 08, 2018 / 05:20 pm

Anil Ankur

Four youths on a booth, BJP preparations is over mission 2019 election

Four youths on a booth, BJP preparations is over mission 2019 election

अनिल के अंकुर

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव अभिजात मिश्र यूं तो हमेशा जुझारू तस्वीर के रूप में दिखते रहे हैं। भाजपा के लिए प्रदर्शन के दौरान पुलिस अफसरों से झड़प की उनकी तस्वीरें हमेशा आम होती रही हैं। सत्ता में आने के बाद भाजपा ने उन्हें नौ राज्यों की जिम्मेदारी सौंपी है। इनमें से अधिकांश में चुनाव हो रहे हैं। इस बार 2014 जैसी स्थितियां नहीं हैं। ऐसे में क्या रणनीति है युवा मोर्चे की। इस बिन्दु पर पत्रिका ने अभिजात मिश्रा से बातचीत की। पेश हैं प्रमुख अंश-
प्रश्न- आपकी आगामी चुनाव में क्या रणनीति होगी?
उत्तर- हर बूथ पर चार यूथ। भाजपा के युवा मोर्चा ने इस बार चुनाव की तैयारी कुछ इस तरह शुरू की है।

प्रश्न- भाजपा नेताओं की उल्टी सीध बयान बाजी पर क्या करेंगे आप?
उत्तर- अपने सहयोगियों को हमने चेताया है कि वे जुबान पर काबू रखें और कमान लगाएं। संगठन और सरकार सहयोगी दलों की गतिविधियों की समीक्षा पार्टी नियमित करती है। कौन क्या कर रहा है सारी रिपोर्ट आती है। कुछ छिपा नहीं है भाजपा में।
प्रश्न- विपक्ष महागठबंधन बना रहा है। आप भी गठबंधन से चुनाव लड़ते हैं। तो इस बार क्या होने की संभावना है?
उत्तर- गठबंधन का धर्म होता है। सहयोगी दलों के कुछ नेता विवादित बयान देकर सरकार को कटघरे में खड़ा कर देते हैं। ऐसा नहीं है। दरअसल, गठबंधन का एक धर्म होता है। सभी दलों को इस गठबंधन धर्म का निर्वाह्न करना चाहिए। अगर कोई बात समझ में नहीं आ रही है तो संगठन के फोरम पर अपनी बात कहनी चाहिए।
प्रश्न- मोर्चा के पदाधिकारियों का कब तक विस्तार होगा?

उत्तर- इस पर काम चल रहा है। वैसे बताता चलूं कि भाजपा कार्यकाल अदभुद कार्य हो रहे हैं। भाजपा कार्यकाल में देश का और यूपी का विकास हुआ है। अपराध पर बड़े स्तर पर नियंत्रण पाया गया है। जनता खुश है।
प्रश्न- जो हालात हैं, उनसे आपको क्या लगता है कि आगे आने वाले वक्त में चुनाव कैसे होगा?
उत्तर- हमारी तैयारी पूरी है। हर बूथ पर 10 यूथ तैयार हैं। आगे आने वाले चुनाव में भी हमारी जीत तय है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो