script

अवध महोत्सव में बिखरी पंजाबी व राजस्थानी घूमर नृत्य की मनोरम छटा

locationलखनऊPublished: Feb 08, 2021 07:24:03 pm

Submitted by:

Ritesh Singh

चौथी सांस्कृतिक संध्या

 गणमान्य व्यक्तियों के अलावा तमाम दर्शक उपस्थित थे।

गणमान्य व्यक्तियों के अलावा तमाम दर्शक उपस्थित थे।

लखनऊ, कथा मैदान आशियाना लखनऊ में चल रहे अवध महोत्सव-2021 की चौथी सांस्कृतिक संध्या में पंजाबी व राजस्थानी नृत्य की मनोरम छटा बिखरी। इस अवसर पर प्रगति पर्यावरण संरक्षण के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह और उपाध्यक्ष एन बी सिंह ने आज की चैथी सांस्कृतिक संध्या का उद्घाटन दीप प्रज्जवलित कर किया। इस अवसर पर प्रिया पाल, पवन पाल, अनुराग शाह सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों के अलावा तमाम दर्शक उपस्थित थे।
संगीत से सजे कार्यक्रम का आरम्भ प्रिया ने नाजुक नरम कलाई रे लोकगीत पर भावपूर्ण अभिनय युक्त अवधी लोकनृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसी क्रम में उन्नति ने सासु पनिया कैसे भरन गीत पर अवधी लोकनृत्य की मनोरम छटा बिखेरी। मन को मोह लेने वाली इस प्रस्तुति के उपरान्त अंशिका सुमन ने बारिश की बूंदे, सतेन्द्र कुमार ने हमको खातिर, मो हस्सान ने खुदा की मोहब्बत से, गुड्डु बंसल ने जाने क्यो लोग, अविरल सिंह ने आने से जिसके आए बहार गीत को अपनी पुरकशिश आवाज में सुनाकर श्रोताओं का दिल जीता।
कार्यक्रम के अगले सोपान में जाम्या श्रीवास्तव ने मेरा बलमा बड़ा, समृद्धि मिश्रा ने रेशम का रूमाल, सृष्टि सोनी ने पल पल, अनुष्का पाल ने यह मेरा दिल, अलीना ताहिर ने छोटे छोटे पेक गीत पर नृत्य प्रस्तुत कर लोगों का मन मोहा। इसी क्रम में जोया और जन्नत ने बावन गज का लंहगा पर युगल नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का दिल जीता।
हृदय को हर्षातिरेक से भर देने वाली इस प्रस्तुति के उपरान्त उन्नति श्री, प्रिया रघुवंशी और सृष्टि सोनी ने अस्सी कली रो घाघरो कली कली में घेर और पदमावत के घूमर घूमर गीत पर राजस्थानी घूमर नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इसी अनुशरण के क्रम में मानवी सक्सेना ने हरियाला बन्ना पर राजस्थानी लोक नृत्य की मनोरम छटा बिखेरी। संगीत से सजे कार्यक्रम के अगले सोपान में अनुष्किा, आरजू, कल्पना, निधि, नौशाज और अंशिका ने शरारा शरारा पर आकर्षक पंजाबी नृत्य की मनोरम प्रस्तुति दी।
संगीत से सजे कार्यक्रम के अगले प्रसून में वैष्णवी रावत ने ख्वाब देखे झूठे मूठे, प्रीति वर्मा ने बेवफा तेरा, उर्मिला साहू ने पता नही जौ कौन, रश्मि सिंह ने नमो नमो विघ्नहर्ता, प्रियांशी वर्मा ने सो मूव इट, सोनाली यादव ने 52 गज का लंहगा, वैष्णवी यादव ने चटक मटक, आयुष ने माई तेरी चुनरी, नक्श अग्रवाल ने तेरी उंगली पकड कर और अभय कुमार ने चांस पर डांस गीत पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर बाॅलीवुड डांस का तड़का अवध महोत्सव में लगाया। कार्यक्रम का संचालन सम्पूर्ण शुक्ला और अरविन्द सक्सेना ने किया। इस अवसर पर प्रिया पाल, पवन पाल, अनुराग शाह सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों के अलावा तमाम दर्शक उपस्थित थे। दोपहर में हुई अवध टैलेण्ट हंट के अंर्तगत हुई गायन और नृत्य प्रतियोगिता में बच्चों और युवाओं ने गायन और नृत्य के हुनर दिखाये।

ट्रेंडिंग वीडियो