script

फ्रांस के राष्ट्रपति व भारत के प्रधानमंत्री द्वारा 75 मेगावाट के सोलर पावर प्लाण्ट का लोकार्पण

locationलखनऊPublished: Mar 11, 2018 09:43:30 pm

Submitted by:

Anil Ankur

प्लाण्ट से लगभग डेढ़ लाख घरों में विद्युत आपूर्ति की जायेगी

president of france

president of france

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जनपद मिर्जापुर के छानवे विकास खण्ड के दादरकला गांव में पहुंचकर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रो व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 12 मार्च को किये जा रहे एनजी सोलर प्लाण्ट के लोकार्पण कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा कार्यक्रम स्थल पर हेलीपैड, लोकार्पण स्थल तक पहुंच मार्ग, वीआईपी बैठने की व्यवस्था सहित सभी स्थलों की तैयारियांे का निरीक्षण भी किया गया। मुख्यमंत्री ने सबसे पहले बनाये गये पांचों हेलीपैड को देखा। इसके बाद समारोह स्थल पर लोकार्पण स्थल के मुख्य मंच को भी देखा। मुख्यमंत्री ने सबसे पहले बनाये गये पांचों हेलीपैड को देखा। इसके बाद समारोह स्थल पर लोकार्पण स्थल के मुख्य मंच को भी देखा।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री को VIP के बैठने की व्यवस्था हेलीपैड, लोकार्पण का मुख्यमंच आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी। जिलाधिकारी ने बताया कि सभी प्रशासनिक तैयारियां पूर्ण कर ली गयी हैं। उन्होंने यह भी बताया कि फ्रांस के राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का मीरजापुर नगर व तहसील मुख्यालयों सहित विभिन्न स्थानांे पर लाइव प्रसारण कराने की भी व्यवस्था करायी गई है। पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा के लिये किये गये पुलिस व्यवस्था के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
ज्ञातव्य है कि कल दिनांक 12 मार्च, 2018 को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रो व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा 382 एकड़ के क्षेत्र में फ्रांस की कम्पनी द्वारा निर्मित 75 मेगावाट सोलर पावर प्लाण्ट का लोकार्पण किया जायेगा। इस प्लाण्ट से लगभग डेढ़ लाख घरों में विद्युत आपूर्ति की जायेगी।
कर्यक्रम स्थल के निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री ने विन्ध्याचल में माँ विन्ध्वासिनी मंदिर पहुंचकर दर्शन पूजन भी किया।
इस अवसर पर केन्द्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल, प्रदेश के वित्त मंत्री श्री राजेश अग्रवाल , जनप्रतिनिधिगण, शासन-प्रशासन तथा सोलर पावर प्लाण्ट के वरिष्ठ अधिकारी सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

ट्रेंडिंग वीडियो