scriptमत खाएं हरी सब्जी, हो जाएगा किडनी और लीवर खराब, कैंसर के भी हो जाएंगे शिकार | FSDA found Cancer symptoms in Green Vegetables | Patrika News
लखनऊ

मत खाएं हरी सब्जी, हो जाएगा किडनी और लीवर खराब, कैंसर के भी हो जाएंगे शिकार

-हरी सब्जियों में पालक सबसे सेहतमंद माना जाता है
-इसमें आयरन छिपा होता है

लखनऊSep 15, 2019 / 12:34 pm

Ruchi Sharma

मत खाएं हरी सब्जी, हो जाएगा किडनी और लीवर खराब, कैंसर के भी हो जाएंगे शिकार

मत खाएं हरी सब्जी, हो जाएगा किडनी और लीवर खराब, कैंसर के भी हो जाएंगे शिकार

लखनऊ. हरी सब्जी सेहत के लिए फायदेमंद होती है। इसे खाने की सलाह डॉक्टर भी देते है। हरी सब्जियों में पालक सबसे सेहतमंद माना जाता है। इसमें आयरन छिपा होता है। मटर में प्रोटीन मिलती है, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि यही हरी सब्जियां आपको बीमार कर रही है। ये हरी सब्जियां मिलावटी होने लगी है, जिससे कैंसर जैसी बड़ी बीमारियां होने का खतरा बन रहा है। ये सब्जियां इस कदन जहरीली हैं कि उनके इस्तेमाल से कैंसर हो रहा है। लिवर व किडनी की सेहत पर खतरा पैदा है गया है। जांच में यह खुलासा हुआ है। अगस्त में खाद्य सुरक्षा एवं अौषधि प्रशासन विभाग की अोर से 18 जिलों में अभियान चलाकर सब्जियों के नमूने लिए गए थे।
फेल हुए 564 नमूने

प्रदेश की सरकार ने जब इसकी जांच कराई तो वह जांच में 32 नमूने असुरक्षित मिले। अपर मुख्य सचिव अनीता भटनागर जैन के निर्देश पर अगस्त में सब्जियों की जांच के लिए यह अभियान चलाकर करें। 600 नमूने लिए गए इनमें से 564 नमूने मानक के अनुरूप मिले। वहीं शेष नमूने फेल हो गए।
जागरूकता अभियान चलाने के दिए निर्देश

जांच में कहा गया कि सब्जियों को ताजा दिखाने की आड़ में जहरीला रंग लगाया जा रहा है। जिसका असर हमारी सेहत में पड़ रहा है। लोग बीमार हो रहे हैं और कैंसर की संभावनाएं बढ़ रही है। वही लीवर और किडनी भी प्रभावित हो रही है, वहीं सरकार ने इसे गंभीरता से लेते हुए अभियान चलाने और लोगों को मिलावटी और रंगीन सब्जियों के प्रति जागरूकता करने के निर्देश दिए हैं।
इन बातों का रखें ध्यान

इन दिनों उत्पादन बढ़ाने के लिए उत्पादक जाने कितने कैमिकल और रासायनिक खाद का उपयोग करते है। दिन प्रतिदिन यह चलन बढ़ता ही जा रहा है। जिसका सीधा प्रभाव हमारी सेहत पर पड़ रहा है जो हमारे शरीर को बीमारी का घर बना रहा है।
ये जहरीले कीटनाशक हैं शामिल

उत्पाोदन बढ़ाने और समय पर सब्जियां पाने के लिए सब्जीो उत्पा।दक इनमें तरह तरह के रसायनों का छिड़काव कर रहे हैं। इन जहरीले कीटनाशको में एलाक्लोर, डिकोफोल, कारबॉलोन्नइन जैसे कई कीटनाशक शामिल हैं। जो विदेशो में तो बैन है लेकिन भारत में इनका प्रयोग धड़ल्ले से होता है।

Home / Lucknow / मत खाएं हरी सब्जी, हो जाएगा किडनी और लीवर खराब, कैंसर के भी हो जाएंगे शिकार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो