scriptJanmashtami 2018 बच्चों ने माखन चोर आ मटकी फोड़ में मचाया धमाल | Patrika News
लखनऊ

Janmashtami 2018 बच्चों ने माखन चोर आ मटकी फोड़ में मचाया धमाल

2 Photos
6 years ago
1/2

इस अवसर पर कृष्ण जन्मोत्सव माखन चोर आ मटकी फोड़ का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने पिरामिड बनाकर लगभग पन्द्रह फीट ऊंची मटकी फोड़ प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरूआत प्रार्थना के साथ हुई तदोपरान्त बच्चों के लिए जन्माष्टमी से संबंधित प्रश्नोत्तरी, श्रीकृष्ण श्रृंगार प्रतियोगिता हुई। कृष्णलीला को नन्हे-मुन्ने बच्चों ने नृत्य नाटिका के माध्यम से दिखाया। राधा कृष्ण से सजे बच्चों ने- भावना, सुमित, मुस्कान, हर्ष, खुशबू, ऋषि, पल्लवी, वैष्णवी, मधुमिता ने फिल्मी गीत गो गो गोविन्दा..., राधा कैसे न जले... पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का आयोजन रमाकान्त साहू के निर्देशन में किया गया।

2/2

इस अवसर पर डा. आशु गोयल राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गीता परिवार, अनुराग पाण्डेय सचिव, अशोक कुमार गुप्ता, कमला देवी, गिरिजेश कुमार बाजपेयी विद्यालय प्रबंधक ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। डा. आशु गोयल ने जन्माष्टमी पर्व से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां सभी से साझा की। कार्यक्रम के अंत में प्रतियोगिता के विजयी बच्चों को मुख्य अतिथियों ने पुरस्कृत किया।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.