Ghosi By Election 2023: घोसी में जीता सपा का एक विधायक तो हार गए कई भावी मंत्री, अखिलेश ने कसा तंज
लखनऊPublished: Sep 08, 2023 06:14:47 pm
Ghosi By Election 2023: घोसी उपचुनाव के 26 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। सपा के सुधाकर सिंह ने 35 हजार से निर्णायक बढ़त बना ली है। इस बीच अखिलेश यादव ने “सपा का जीता एक MLA पर हारे कई भावी मंत्री” कहकर भाजपा पर जबरदस्त प्रहार किया है।


Ghosi By Election 2023: घोसी विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव की 26 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। सपा के सुधाकर सिंह करीब 35 हजार वोटों से बीजेपी के दारा सिंह चौहान से आगे चल रहे हैं। सुधाकर सिंह ने निर्णायक बढ़त बना चुके हैं। वहीं दूसरी ओर ऐसा माना जा रहा था कि दारा सिंह चौहान और सुभाषपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर को उपचुनाव के बाद योगी सरकार मंत्री बनाएगी। इस बीच सपा ने सुधाकर सिंह को जीत की बधाई दी है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने घोसी की जनता को धन्यवाद दिया है। अखिलेश यादव ने ट्विटर पर लिखा "घोसी के विधानसभा उप चुनाव के साथ-साथ उप्र जिला पंचायत उपचुनावों में लखनऊ, मिर्जापुर, जालौन, बहेड़ी में सपा उम्मीदवारों की बड़ी जीत पर सभी मतदाताओं, सभी विजयी प्रत्याशियों, सक्रिय नेतागणों-पदाधिकारियों, ऊर्जावान कार्यकर्ताओं-साहसी बूथ रक्षकों को बधाई, धन्यवाद और शुभकामनाएँ!!!"