scriptदो दिन तक लड़की के साथ दोस्तों ने किया गंदा काम, अगली सुबह होना पड़ा अस्पताल में एडमिट.. | girl kidnaped and raped | Patrika News

दो दिन तक लड़की के साथ दोस्तों ने किया गंदा काम, अगली सुबह होना पड़ा अस्पताल में एडमिट..

locationलखनऊPublished: May 13, 2019 04:16:48 pm

Submitted by:

Ruchi Sharma

५ साल की नाबालिग का अपहरण कर दो दिनों तक चाकू की नोंक पर दुष्कर्म किया

police

दो दिन तक लड़की के साथ दोस्तों ने किया गंदा काम, अगली सुबह होना पड़ा दोनों को अस्पताल में एडमिट.. मां ने जो बात बताई उससी उड़ गए सबके होश

लखनऊ. राजधानी के माल थानाक्षेत्र में दो युवकों ने १५ साल की नाबालिग का अपहरण कर दो दिनों तक चाकू की नोंक पर दुष्कर्म किया। पीड़ित परिवार ने पड़ोसी युवक रिजवान पर शक जताया तो पुलिस ने उसे दबोचकर किशोरी को वहां से बरामद कर लिया, हालांकि वह थाने में पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। कुछ घंटों बाद आरोपी पकड़ा गया तो उसने थाने में जहर खा लिया। पुलिस ने तत्काल आरोपी को अस्पताल पहुंचा, जहां उसका इलाज कर उसकी छुट्टी कर दी गई।
मामला लखनऊ के माल थानाक्षेत्र का है, जहां शुक्रवार देर रात वह बाहर बंधे जानवर देखने निकली थी। वहीं इसी बीच पड़ोस में रहने वाले रिजवा व रईस ने उसका अपहरण कर लिया। नाबालिग के मुंह में कपड़ा ठूंसकर रिजवान अपने घर ले गया। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए कमरे में बंद कर दिया। आरोप है कि रिजवान ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध पर वह चाकू दिखाता। बेटी की तलाश में परेशान मां-बाप ने पड़ोसी पर संदेह किया। इसकी खबर पुलिस को दी। पुलिस ने रिजवान के घर में छापेमारी की जहां युवती को बंधक बनाते पाया गया। रिजवान और किशोरी को लेकर पुलिस थाने गई, जहां काफी देर तक पूछताछ की। पीड़िता के परिवार का आरोप है कि थानाध्यक्ष ने उनकी बात सुनी और आरोपी से पूछताछ की।
कुछ देर बाद थानाध्यक्ष आए और मुकदमा दर्ज करने से इनकार कर दिया। परिवारीजनों ने ज्यादा दबाव बनाया तो पुलिसकर्मियों ने धमकाते हुए भगा दिया। कहा कि किशोरी के हाईस्कूल का अंकपत्र लेकर आओ तब मुकदमा दर्ज किया जाएगा। इस बीच मौका देख रिजवान पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। आनन-फानन कई टीमें उसकी तलाश में लगाई गईं और चौराहों पर तैनात पुलिसकर्मियों को उसकी तस्वीर भेजी गई। करीब घंटाभर बाद रिजवान कस्बे में दिखा तो पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया और थाने लेकर पहुंची।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो