scriptअप्रैल 2019 के लिये GoAir का ‘ऑन-टाइम-परफॉर्मेंस’ सर्वश्रेष्ठ | Go air airlines on time performance award | Patrika News

अप्रैल 2019 के लिये GoAir का ‘ऑन-टाइम-परफॉर्मेंस’ सर्वश्रेष्ठ

locationलखनऊPublished: Jun 03, 2019 10:21:46 pm

Submitted by:

Ritesh Singh

वित्तीय वर्ष 18-19 के दौरान 12 में से 7 माह शीर्ष पर

Go air airlines

अप्रैल 2019 के लिये GoAir का ‘ऑन-टाइम-परफॉर्मेंस’ सर्वश्रेष्ठ

लखनऊ, GoAir भारत की सबसे विश्वसनीय airlines के रूप में उभरी है, जिसने डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एवियेशन (डीजीसीए) द्वारा जारी किये गये नये डाटा के अनुसार अप्रैल 2019 के लिये सर्वश्रेष्ठ ऑन-टाइम-परफॉर्मेंस (ओटीपी) दिया है। यात्रियों के लिये अपने आगमन या प्रस्थान की योजना बनाने के लिए ऑन टाइम परफॉर्मेंस महत्वपूर्ण होता है और कुछ मामलों में, यदि यात्री सही समय पर Connecting उड़ान लेना चाहता है।
GoAir भारत की सबसे तेजी से बढ़ती airlines है, जिसने डीजीसीए के अनुसार अप्रैल 2019 के लिये सर्वश्रेष्ठ 96.3 प्रतिशत ओटीपी रिकॉर्ड किया है। यह लगातार आठवां महीना है, जब GoAir ओटीपी चार्ट में शीर्ष पर है। वित्तीय वर्ष 18-19 में GoAir का ओटीपी 12 में से 7 माह सर्वश्रेष्ठ रहा और airlines ने ग्राहकों को विश्वसनीयता प्रदान की।
वर्तमान समय में ओटीपी रैंकिंग बहुत महत्वपूर्ण होती है, क्योंकि अन्य airlines में निरस्तीकरण के कारण यात्रियों को असुविधा होती है। कई शोध अध्ययनों से ज्ञात हुआ है कि ग्राहक संतोष केवल किराये और उड़ान की उपलब्धता से नहीं होता है। airlines चुनते समय यात्री समयबद्धता चाहते हैं और सही समय पर आगमन या प्रस्थान जरूरी होता है।
GoAir के प्रबंध निदेशक जेह वाडिया ने कहा, सर्विस की शेड्यूलिंग और ऑन-टाइम-परफॉर्मेंस (ओटीपी) की डिलीवरी एयरलाइंस और एयरपोर्ट्स, दोनों के लिये महत्वपूर्ण होती है। GoAir विश्वसनीय यात्रा सेवा की पेशकश करते हुए प्रसन्न है, जिसमें हम यात्रियों को सही समय पर गंतव्य तक पहुँचाने का आश्वासन देते हैं और उन कारकों पर भी ध्यान देते हैं, जो airlines के नियंत्रण से बाहर होते हैं, जैसे एयरपोर्ट कंजेशन, रनवे से टैक्सी टाइम, गेट की उपलब्धता आदि क्योंकि यह चीजें एयर टै्रफिक कंट्रोल या एयरपोर्ट अथॉरिटी के दायरे में होती हैं। हमारा लगातार 8वीं बार सूची में शीर्ष पर रहना हमारे यात्रियों के लिये भी अच्छा है और हमारे लिये तो अत्यंत सुखद क्षण है।
GoAir प्रतिदिन लगभग 270 उड़ानें संचालित करता है और अप्रैल 2019 में इसके 11.9 लाख यात्री थे। GoAir वाडिया ग्रुप का हिस्सा है, जिसके ब्राण्ड्स में ब्रिटैनिया, बॉम्बे डाइंग, बॉम्बे बुरमाह, बॉम्बे रियल्टी और नेशनल पेरोक्साइड शामिल हैं। GoAir के पास 24 घरेलू गंतव्य- अहमदाबाद, बागडोगरा, बेंगलुरू, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, दिल्ली, गोवा, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कोचि, कोलकाता, कन्नूर, लेह, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, पटना, पोर्ट ब्लेयर, पुणे, रांची और श्रीनगर तथा 4 अंतर्राष्ट्रीय गंतव्य- फुकेट, मेल, मस्कट और अबू धाबी हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो