7 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gold Price Today: 9 दिसंबर को सस्ता हुआ सोना, जानें यूपी में 24 कैरेट गोल्ड का भाव

Gold Price Today: देश में सोने की कीमत में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली है। दिल्ली में 9 दिसंबर को 24 कैरेट सोने का भाव 77760 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Aman Pandey

Dec 09, 2024

Gold Price, 9 December ​ 2024, Chandi ka bhav, Changes in gold and silver rates, Gold And Silver Prices, gold price, Gold price today, gold rate today, Lucknow Silver Rate, Precious metal market in Lucknow, sasta sona

Gold Rate

Gold Price Today: आज सोने-चांदी के दाम में (Sona Chandi ka Bhav) गिरावट देखने को मिला है। भारत में 22 कैरेट सोने का भाव 71, 290 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जो बीते दिन 71, 300 रुपये था। वहीं, 24 कैरेट सोने का भाव 77,760 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जो बीते दिन 77,770 रुपये था। पिछले एक सप्ताह की बात करें तो सोने के भाव में लगभग 380 रुपये की गिरावट देखने को मिली है।

लखनऊ में कीमत

लखनऊ में 24 कैरेट सोने की कीमत 77,760 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट का भाव 71,290 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

लखनऊ में 1 किलो चांदी की कीमत (Silver Price in Lucknow)

चांदी के भाव में भी आज बदलाव हुआ है। लखनऊ में आज एक किलो चांदी का रेट 91,900 रुपये है, जो कल 92,000 रुपये था। बता दें, सोने की ये दरें सांकेतिक हैं। इसमें जीएसटी, टीसीएस और अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी से संपर्क करें।

देश के 10 बड़े शहरों में सोने का भाव (9 December ​2024 Gold Price)

भारत के विभिन्न शहरों में सोने की कीमतें अलग-अलग हैं। दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 77,760 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 71,290 रुपये प्रति 10 ग्राम है। चेन्नई में 24 कैरेट सोने की कीमत 77,610 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव 71,140 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई और कोलकाता में भी 22 कैरेट सोने का भाव 71,140 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट की कीमत 77,610 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, जयपुर और चंडीगढ़ में 24 कैरेट सोने का भाव 77,760 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट की कीमत 71,290 रुपये प्रति 10 ग्राम है। हैदराबाद में 22 कैरेट सोने की कीमत 71,140 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने का भाव 77,610 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

ऐसे जाने सोने-चांदी का भाव

सोने की ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही समय में SMS से भाव के बारे में आपको जानकारी मिल जाएगी। इसके अलावा लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें: सोशल मीडिया की शौकीन बहू, उत्पीड़न से परेशान ससुर ने खाया जहर

गोल्ड बुलियन की हॉलमार्किंग भी होगी अनिवार्य

इस बीच जानकारी सामने आ रही है कि अब तक सिर्फ गोल्ड ज्वैलरी की हॉलमार्किंग होती थी। लेकिन अब सरकार गोल्ड बुलियन की भी हॉलमार्किंग जरूरी करने पर विचार कर रही है।