scriptफिर सोने के दाम में उतार चढ़ाव, 1-5 फरवरी के बीच सस्ता सोना खरीदने का सुनहरा मौका | gold rate latest price soverign bond scheme | Patrika News

फिर सोने के दाम में उतार चढ़ाव, 1-5 फरवरी के बीच सस्ता सोना खरीदने का सुनहरा मौका

locationलखनऊPublished: Jan 31, 2021 10:27:33 am

Submitted by:

Karishma Lalwani

सोने की कीमत में लगातार उतार चढ़ाव देखा जा रहा है

फिर सोने के दाम में उतार चढ़ाव, 1-5 फरवरी के बीच सस्ता सोना खरीदने का सुनहरा मौका

फिर सोने के दाम में उतार चढ़ाव, 1-5 फरवरी के बीच सस्ता सोना खरीदने का सुनहरा मौका

लखनऊ. सोने की कीमत में लगातार उतार चढ़ाव देखा जा रहा है। सोने का दाम में लगातार बदलाव के बीच सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (Sovereign Gold Bond) में सब्सक्रिप्शन का मौका एक बार फिर खुलने वाला है। यह सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम 2020-21 सीरीज का ग्यारहवां मौका है। निवेशकों के पास इसमें निवेश करने के लिए एक से पांच फरवरी 2021 तक का मौका है। बॉन्ड की खरीदारी करने वाले निवेशकों को 50 रुपये प्रति ग्राम डिस्काउंट दिया जाएगा।
लखनऊ में सोने के दाम

गुड रिटर्न्स के अनुसार, राजधानी लखनऊ में 24 कैरेट की शुद्धता वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 52,310 रुपये है। जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 47,960 रुपये प्रति 10 ग्राम है। पटना में भी सोने के दाम इसी स्तर पर है।
लखनऊ में 24 कैरेट सोने के दाम

1 ग्राम5,231
10 ग्राम52,310
100 ग्राम5,23,100
पिछले 10 दिनों में लखनऊ में सोने के दाम

दिनांक22 कैरेट24 कैरेट
31 जनवरी, 202147,96052,310
30 जनवरी, 202147,95052,300
29 जनवरी, 202147,80052,140
28 जनवरी, 202147,80052,140
27 जनवरी, 202147,90052,250
26 जनवरी, 202148,09052,460
25 जनवरी, 202148,09052,460
24 जनवरी, 202148,09052,460
23 जनवरी, 202148,10052,470
22 जनवरी, 202148,25052,630
क्या है सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम में एक वित्तीय वर्ष में एक व्यक्ति अधिकतम 400 ग्राम सोने के बॉन्ड खरीद सकता है। वहीं न्यूनतम निवेश एक ग्राम का होना जरूरी है। इस स्कीम में निवेश करने पर आप टैक्स बचा सकते हैं। हालांकि, सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड के हर आवेदन के साथ निवेशक का पैन कार्ड होना जरूरी है।
https://www.dailymotion.com/embed/video/x7ymfal

ट्रेंडिंग वीडियो