scriptUP Government Employees: उत्तर प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर | Good news for UP government employees take 1 day leave and get 5 days | Patrika News

UP Government Employees: उत्तर प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर

locationलखनऊPublished: Oct 16, 2021 05:15:35 pm

Submitted by:

Vivek Srivastava

दीवाली के मौके पर उत्तर प्रदेश के सरकारी कार्यालयों में करीब चार दिन काम नहीं होगा। तीन दिन की घोषित सरकारी छुट्टी के बाद एक दिन रविवार पड़ जाने से चार दिन की एक साथ छु्ट्टी सरकारी कर्मचारियों को मिल रही है। इससे यूपी के सरकारी कर्मचारियों की बाँछें खिली हैं।

118367-504263-govtemployee.jpg
लखनऊ. दशहरा बीत चुका है अब सभी लोग दीपावली (Diwali 2021) की तैयारियों में लग गये हैं। इस बार दीवाली के मौके पर सरकारी कर्मचारियों (Government, Employees) को लगातार चार दिन की छुट्टी (Holiday) मिल रही है। अगर वो एक दिन की छुट्टी ले लें तो कुल पाँच छुट्टी उन्हें मिल सकती है।
तीन दिन घोषित छुट्टी और एक दिन रविवार

दरअसल 4 नवंबर यानि गुरुवार के दिन दीपावली, 5 नवंबर यानि शुक्रवार को गोवर्धन पूजा, 6 नवंबर यानि शनिवार को भाई दूज है। यूपी सरकार की छुट्टियों की लिस्ट में इन तीनों दिन सरकारी छुट्टियाँ घोषित हैं, वहीं इसके अगले दिन यानि 7 नवंबर को रविवार पड़ जा रहा है। यानि कुल मिलाकर चार दिन की छुट्टी सरकारी कर्मचारियों को मिलने जा रही है।
एक दिन की छु्ट्टी पर पूरे पाँच दिन का आराम

अगर किसी कर्मचारी को छुट्टी में कहीं बाहर जाना है तो वो एक दिन यानि 3 नवंबर की अगर छुट्टी ले ले तो पूरे पाँच दिन की छुट्टी उसे आराम से मिल जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो