गोस्वामी तुलसीदास की पत्नी के जीवन चरित्र पर लिखित पुस्तक का हुआ विमोचन
बड़ी बहन रात्रि के बारे में भी बताया गया हैं।

लखनऊ , राजधानी के होटल इंडिया अवध में गोस्वामी तुलसीदास की पत्नी के जीवन चरित्र पर लिखित पुस्तक को जनता के समक्ष लाने का काम करने वाले लेखक डॉ सत्यप्रकाश शर्मा की द्वारा लिखित पुस्तक तपस्विनी का विमोचन उत्तर प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने किया।
इस अवसर पर कपिलवस्तु विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ सुरेंद्र कुमार दुबे सदानंद गुप्ता अध्यक्ष हिंदी शोध संस्थान वरिष्ठ भाजपा नेता रामेश्वर चौरसिया ,मुख्यालय प्रभारी भरत दीक्षित ,सह प्रभारी चौधरी लक्ष्मण सिंह, संगठन मंत्री अशोक तिवारी, बौद्ध शोध संस्थान उपाध्यक्ष हरगोविंद कुशवाहा, राजकुमार सिंह लखनऊ विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के प्रोफेसर योगेंद्र सिंह आदि गणमान्य मौजूद रहे।
प्रकाश शर्मा द्वारा रचित पुस्तक तपस्विनी के माध्यम से रत्नावली के त्याग तपस्या और बैराग को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास सराहनीय कार्य है। विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित में तपस्विनी का विमोचन करते हुए कहा कि रत्नावली इतिहास में खोया हुआ वह चरित्र है जिसे तुलसीदास को तुलसी बनने के लिए प्रेरित किया। उस चरित्र को विस्तार से लोगों के सामने लाने का कार्य हुआ है।
लेखक ने बुंदेलखंड की रत्नावली को बुंदेलखंड की कलम से अमरत्व को प्रधान किया है हृदय नारायण दीक्षित ऋग्वेद का भी उल्लेख किया जिसमें उषा का जिक्र करते हुए उनकी बड़ी बहन रात्रि के बारे में भी बताया गया हैं।
अब पाइए अपने शहर ( Lucknow News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज