scriptदीवाली से पहले योगी सरकार ने कर्मचारियों को दी बड़ी खुशखबरी, धनतेरस पर मिलेगी ज्यादा सैलरी व सबसे ज्यादा बोनस | Government will give bonus with salary | Patrika News

दीवाली से पहले योगी सरकार ने कर्मचारियों को दी बड़ी खुशखबरी, धनतेरस पर मिलेगी ज्यादा सैलरी व सबसे ज्यादा बोनस

locationलखनऊPublished: Oct 07, 2019 03:34:38 pm

Submitted by:

Ruchi Sharma

दीवाली से पहले योगी सरकार ने कर्मचारियों को दी बड़ी खुशखबरी, धनतेरस पर मिलेगी ज्यादा सैलरी व सबसे ज्यादा बोनस

दीवाली से पहले योगी सरकार ने कर्मचारियों को दी बड़ी खुशखबरी, धनतेरस पर मिलेगी ज्यादा सैलरी व सबसे ज्यादा बोनस

दीवाली से पहले योगी सरकार ने कर्मचारियों को दी बड़ी खुशखबरी, धनतेरस पर मिलेगी ज्यादा सैलरी व सबसे ज्यादा बोनस

लखनऊ. दीवाली से पहले योगी सरकारी ने राज्य कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। कर्मचारियों को सरकार वेतन व बोनस देने वाली है। वित्त विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक दीवाली यानि 27 अक्टूबर से पहले 25 अक्टूबर धनतेरस तक सैलरी दे दी जाएगी। प्रदेश के आठ लाख अराजपत्रित कर्मचारियों को सात-सात हजार रुपये का बोनस भी दिया जाएगा। इसमें से 25 प्रतिशत हिस्सा कर्मचारियों को नकद दिया जाएगा। बाकी 75 प्रतिशत हिस्सा कर्मचारियों के पीएफ में जमा हो जाएगा।
इस बार दीपावली महीने के आखिरी में पड़ रही है इसको देखते हुए प्रदेश सरकार ने यह फैसला लिया है। वहीं कर्मचारियों ने भी पहले सैलरी व बोनस लेने की मांग की है। कई जिलों के कर्मचारियों ने इस संबंध में पत्र भी लिखे हैं। सूत्रों के अनुसार वित्त विभाग जल्दी ही सभी ट्रेजरी को इस संबंध में जरूरी आदेश जारी कर सकता है।
माना जा रहा है कि राज्य सरकार महीने के अंत तक 2 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने का ऐलान भी कर सकती है। केन्द्र सरकार पहले ही महंगाई भत्ते में 2 प्रतिशत की वृद्धि कर चुकी है। राज्य कर्मचारियों को भी बढ़ा भत्ता जुलाई से मिलेगा। अक्टूबर तक का बढ़ा डीए कर्मचारियों के जीपीएफ में जमा हो जाएगा, जबकि नवंबर से भुगतान नकद होगा। बढ़े महंगाई भत्ते का फायदा राज्य कर्मचारियों के साथ-साथ पेंशनर्स को भी मिलेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो