scriptमकर संक्रांति पर राज्यपाल और सीएम योगी ने दी बधाई, कहा – यह पर्व सभी के जीवन में खुशियों का संचार करे | governor anandiben patel and cm yogi wish on makar sankranti | Patrika News
लखनऊ

मकर संक्रांति पर राज्यपाल और सीएम योगी ने दी बधाई, कहा – यह पर्व सभी के जीवन में खुशियों का संचार करे

आज मकर संक्रांति का पर्व पूरे धूमधाम से मनाया जा रहा है।

लखनऊJan 15, 2020 / 09:13 am

आकांक्षा सिंह

मकर संक्रांति पर राज्यपाल और सीएम योगी ने दी बधाई, कहा - यह पर्व सभी के जीवन में खुशियों का संचार करे

मकर संक्रांति पर राज्यपाल और सीएम योगी ने दी बधाई, कहा – यह पर्व सभी के जीवन में खुशियों का संचार करे

लखनऊ. आज मकर संक्रांति का पर्व पूरे धूमधाम से मनाया जा रहा है। राजधानी में श्रद्धालुओं ने गोमती के कुडिय़ा घाट पर स्नान किया। त्योहार पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रदेशवासियों को बधाई दी है। राज्यपाल ने शुभकामना की है कि यह पर्व सभी के जीवन में खुशियों का संचार करे। देश व प्रदेश विकास की राह में आगे बढ़ता रहे।

मुख्यमंत्री ने भी दी बधाई

मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि देश के विभिन्न भागों में मकर संक्रांति का विशिष्ट पर्व विभिन्न रूपों में मनाया जाता है। यह हमारे देश की समृद्ध विरासत और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है। इस दिन सूर्य धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करते हैं और उत्तरायण हो जाते हैं। उत्तरायण को सकारात्मकता का प्रतीक माना गया है। वहीं, विधानसभा अध्यक्ष ने अपने संदेश में कहा है कि इस दिन तीर्थो और पवित्र नदियों में स्नान का बेहद महत्व है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने भी शुभकामनाएं दी हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो