scriptराज्यपाल, पूर्व मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री ने ईदगाह व आसिफी इमामबाड़े जाकर ईद की बधाई दी | Patrika News
लखनऊ

राज्यपाल, पूर्व मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री ने ईदगाह व आसिफी इमामबाड़े जाकर ईद की बधाई दी

3 Photos
5 years ago
1/3

राज्यपाल ने ऐशबाग ईदगाह जाकर उपस्थित मुस्लिम भाईयों को ईद की बधाई दी तथा उनके सुख-समृद्धि की कामना की।

2/3

ऐशबाग ईदगाह में अपने सम्बोधन में राज्यपाल ने मोहम्मद साहब के कथन को दोहराते हुये कहा कि सच्चा मुसलमान वही है जिसका पड़ोसी चाहे किसी भी धर्म का हो, भूखा न रहे। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ में विश्वास करती है। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री डाॅ0 दिनेश शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व अन्य धर्मों के धर्मगुरू व अनुयायी भी उपस्थित थे। राज्यपाल ने इस अवसर पर ईदगाह में पर्यावरण दिवस की दृष्टि से नीम का पौधा भी रोपा।

3/3

भारी संख्या में मुसलमानों ने इमाम ईदगाह मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली की इबादत में नमाज अदा की गयी।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.